पाटन में कई जगह निकली कलश यात्रा, जिला परिषद सदस्य संग्राम सिंह हुए शामिल
पाटन के विभिन्न क्षेत्रों में निकली कलश यात्रा में शामिल हुए जिला परिषद सदस्य संग्राम सिंह
पाटन (पलामू): शारदीय नवरात्र के पावन अवसर पर पाटन प्रखंड के विभिन्न क्षेत्रों में आयोजित कलश यात्राओं में जिला परिषद सदस्य जयशंकर कुमार सिंह (संग्राम सिंह) शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने श्रद्धालुओं के साथ धार्मिक आयोजनों में सहभागिता की और क्षेत्र की सुख-समृद्धि एवं शांति की कामना की।
नवरात्रि के महालया के अवसर पर ग्राम किसैनी में आयोजित कलश यात्रा में संग्राम सिंह शामिल हुए। वहीं, आज नवरात्र के प्रथम दिन, एकम के अवसर पर ग्राम तंडवा, खरौंधा रोड एवं बस्ती, नवादा, बैदा और निमिया में निकाली गई कलश यात्राओं में भी उन्होंने भाग लिया। विभिन्न स्थानों पर आयोजित इन धार्मिक कार्यक्रमों में श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया।
इस अवसर पर संग्राम सिंह ने कहा कि धार्मिक आयोजन न केवल वातावरण को पवित्र और सकारात्मक बनाते हैं, बल्कि मन एवं शरीर में भी शुद्धता और आध्यात्मिक ऊर्जा का संचार करते हैं। उन्होंने सभी क्षेत्रों की आयोजन समितियों के सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त किया तथा धार्मिक परंपराओं को बनाए रखने के उनके प्रयासों की सराहना की। साथ ही, उन्होंने समस्त पाटन वासियों को शारदीय नवरात्र की हार्दिक शुभकामनाएँ देते हुए सभी के सुख, शांति, समृद्धि और मंगलमय जीवन की कामना की।
इन कार्यक्रमों में अरुण सिंह, धरम सिंह, उदय सिंह, अयोध्या सिंह, मनोज राम, विकास दुबे, विकास कुमार, सूचित पाल, विनोद सिंह, विनय सिंह, शिक्षक प्रेम सिंह, लॉ सिंह, सत्येंद्र सिंह, ओम तिवारी, पारस मेहता, दीपक तिवारी, आकाश विश्वकर्मा, डब्लू सिंह, सुनील सिंह, कंचन कुमार, हरदेव मांझी, पारस सिंह, रणजीत सिंह, राजपति प्रजापति, रामजन्म सिंह, देवेंद्र प्रसाद, जय साव एवं मेघनाथ मिस्त्री सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

