पांकी विधायक ने अपने निजी खर्च से चाको नहर मरम्मत का कार्य करवाया शुरू

0
e7235ad6-3b85-430c-b859-ec657c3edc75

पांकी विधायक ने अपने निजी खर्च से चाको नहर मरम्मत का कार्य करवाया शुरू

बीते 2 वर्षों से बंद था चाको सिंचाई योजना, मरम्मत कार्य शुरू होने से किसानों में जगी आस

प्रखंड के लोहरसी पंचायत के गिड़ी गांव में बिहार सरकार के सिंचाई के विभाग द्वारा वर्ष 1960 में बनाए गए चाको सिंचाई योजना में नहर मरम्मत का कार्य पांकी विधायक कुशवाहा डॉक्टर शशी भूषण मेहता के द्वारा बुधवार की सुबह अपने निजी खर्च से शुरू किया गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार बीते 2 वर्षों से उक्त योजना के बंद हो जाने से चार पंचायत के दर्जनों से अधिक गांव सिंचाई से वंचित हो गए थे, मामले की जानकारी होने के बाद विधायक कुशवाहा डॉक्टर शशी भूषण मेहता ने अपने निजी खर्चे से तीन जेसीबी की मदद से नहर मरम्मत का कार्य शुरू बुधवार की सुबह से करवाया साथ ही चाको बराज पहुंचकर स्थिति का जायजा लेते हुए ग्रामीणों से रूबरू हुए ,उन्होंने कहा कि झारखंड की वर्तमान सरकार पांकी संविधान सभा में विकास कार्यों को लेकर चिंतित नहीं है जिस कारण विधानसभा क्षेत्र में कोई भी बड़ी योजनाएं धरातल पर नहीं उतारी जा रही, यदि विभाग एवं सरकार सचेत रहती तो किसानों को दो वर्षों से परेशानियों का सामना करना नहीं पड़ता।
लगभग 64 वर्ष पहले बराज का निर्माण कार्य करवाया गया है लेकिन मेंटेनेंस के आभाव में किसानों को कोई लाभ नहीं मिल पा रहा ,उन्होंने कहा कि जहां तहां नहर टूटे हुए हैं जिसकी मरम्मत कर तत्काल किसानों को पानी पहुंचाने की शुरुआत आज से की जा रही है ताकि चार पंचायत के दर्जनों गांव के लोग सिंचाई कर सकें।
नहर के मरम्मत कार्य शुरू होने के बाद किसानों में हर्ष का माहौल है वहीं किसानों ने विधायक कुशवाहा डॉक्टर शशी भूषण मेहता को धन्यवाद ज्ञापन भी किया है।
इस दौरान मौके पर विधायक प्रतिनिधि सुरेंद्र सिंह रोशन सिंह मुकेश गुप्ता कमलेश कुमार वकील पासवान सुरेंद्र मेहता धर्मदेव मेहता समिति दर्जनों लोग उपस्थित थे।
आपको बता दें कि सन् 1960 में लोहरसी के गिड़ी में बिहार सरकार के सिंचाई विभाग के द्वारा चाको सिंचाई योजना की शुरुआत की गई थी, चाको नदी पर बराज बनाने के साथ नहर का भी निर्माण कार्य किया गया था जिससे लोहारसी, पगार खुर्द, अंबाबार एवं नवडीहा टू पंचायत के कई गांवों में नहर के माध्यम से पानी पहुंचता था समय दर समय मेंटेनेंस भी होता रहा, लेकिन बीते कुछ वर्षों से मेंटेनेंस का कार्य न होने से नहर जहां-तहां टूट कर भर गया एवं विराज गेट भी खराब हो गया जिस कारण सिंचाई व्यवस्था बाधित हो गया हालांकि 2 वर्षों के बाद फिर से मेंटेनेंस के कार्य शुरू होने से किसानों में हर्ष का माहौल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed