पांकी थाना क्षेत्र के हेड़ुम एवं रानादह गांव में 10 एकड़ में लगे अवैध अफीम की फसल नष्ट, प्राथमिकी दर्ज
पांकी थाना क्षेत्र के हेड़ुम एवं रानादह गांव में 10 एकड़ में लगे अवैध अफीम की फसल नष्ट, प्राथमिकी दर्ज
पांकी थाना अंतर्गत ग्राम हेडुम एवं रानादह में अवैध रूप से की जा रही अफीम/पोस्ता की खेती के विरुद्ध पुलिस एवं वन विभाग की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। इस अभियान के तहत लगभग 10 एकड़ भूमि में लगी अवैध फसल को नष्ट किया गया।
यह कार्रवाई पांकी पुलिस, वन विभाग और प्रशासनिक अधिकारियों की संयुक्त उपस्थिति में की गई। इस दौरान संबंधित भूमि में अवैध रूप से उगाई गई अफीम की फसल को पूरी तरह से नष्ट कर दिया गया। वहीं इस मामले में अज्ञात या संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की जा रही है उक्त जानकारी पुलिस अधीक्षक के द्वारा प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से दी गई है साथ ही उन्होंने यह भी बताया है कि जांच जारी है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अवैध मादक पदार्थों की खेती पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी तथा दोषियों को कानून के अनुसार दंडित किया जाएगा।

