पांकी प्रखंड प्रमुख पंचम प्रसाद ने संगलदीपा में आयोजित रात्रि वॉलीबॉल टूर्नामेंट के फाइनल मैच का किया उद्घाटन
पांकी प्रखंड प्रमुख पंचम प्रसाद ने संगलदीपा में आयोजित रात्रि वॉलीबॉल टूर्नामेंट के फाइनल मैच का किया उद्घाटन
पांकी प्रखंड के संगलदीपा में आयोजित रात्रि वॉलीबॉल प्रतियोगिता के फाइनल मैच के अवसर पर आयोजित समापन समारोह कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि प्रखंड प्रमुख पंचम प्रसाद, सकलदीपा मुखिया पति हफ़ीजुल अंसारी, मुखिया पति रफीक अंसारी शामिल हुए, इस दौरान प्रखंड प्रमुख ने हैंड किक मारकर फाइनल मैच की शुरुआत।टूर्नामेंट कार्यक्रम के आयोजकों ने सभी अतिथियों को माला पहनाकर किया स्वागत।फाइनल मैच सकलदीपा खतरनाक बॉयज बनाम गेम चेंजर के बीच खेला गया। जिसमें 2/0 से गेम चेंजर टीम ने जीत दर्ज किया। प्रथम विजेता को नगद पुरस्कार 11500 रुपए व उपविजेता को 7786 रुपए दिया गया, साथ ही सभी खिलाड़ियों के बीच उपहार का वितरण किया गया। वॉलीबॉल टूर्नामेंट में मैन ऑफ द मैच मो० कैफ,मैन ऑफ द सीरीज मो०साकिब रहे, मौके पर महबूब आलम, लखन प्रसाद, विवेक सिंह सहित सैकड़ों दर्शक मौजूद रहे।

