पांकी प्रखंड के पचफेड़ी में धूमधाम से मना सरहुल का त्यौहार

पांकी प्रखंड के पचफेड़ी में धूमधाम से मना सरहुल का त्यौहार

प्रखंड प्रमुख पंचम प्रसाद, जिला परिषद सदस्य खुशबू कुमारी समेत कई जनप्रतिनिधि हुए शामिल

पांकी प्रखंड के माड़न पंचायत अंतर्गत पचफेड़ी गांव में मंगलवार को सरहुल का त्योहार बड़े ही धूमधाम से मनाया गया, इस दौरान सरना स्थल पर प्रकृति पूर्वज और देवी देवताओं की पूजा की गई, सरहुल पूजा के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रखंड प्रमुख पंचम प्रसाद, जिला परिषद सदस्य खुशबू कुमारी, मुखिया प्रतिनिधि रफीक अंसारी सहित अन्य अतिथियों के आगमन पर सरना समिति के लोगों ने पारंपरिक गीत व नृत्य के साथ उनका भव्य स्वागत किया, स्वागत कार्यक्रम के पश्चात अतिथियों को समिति के लोगों ने अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया, कार्यक्रम के संबोधन में जिला परिषद सदस्य खुशबू कुमारी ने सभी लोगों को प्रकृति पर्व सरहुल की शुभकामनाएं देते हुए बताया कि यह पर्व प्रकृति को समर्पित है, इस पर्व के अवसर पर हम सभी को प्रकृति की रक्षा करने हेतु संकल्प लेने की आवश्यकता है।
कार्यक्रम में प्रखंड प्रमुख पंचम प्रसाद ने सरना स्थल पर प्रखंड के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे दर्जनों पाहनों को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया, इस दौरान उन्होंने सरहुल पर्व की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आज का दिन झारखंड के लिए बेहद खास है झारखंड की पहचान जंगल, नदी पहाड़, झरने से की जाती है यह पर्व प्रकृति को समर्पित है इसलिए हम सभी को प्रकृति की पूजा अवश्य करना चाहिए, अपने कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों को आजीवन प्रकृति की रक्षा करने का संकल्प भी दिलाया व सरना समिति के लोगों की जमकर सराहना की कहा की इस तरह के आयोजन से झारखंड की वास्तविक परंपरा की अनुभूति होती है।
मौके पर कार्यक्रम में मुखिया बसारत अंसारी ,पंचायत समिति सदस्य सरवन रजक, श्याम नंदन ओझा, अजय यादव, शिक्षक रामदयाल उरांव ,मदन उरांव, अमरेश कुमार, सहित सैकड़ो की संख्या में लोग उपस्थित थे।

Hacklinkholiganbet
holiganbet
holiganbet
Jojobet giriş
Jojobet giriş
Jojobet giriş
casibom giriş
casibom giriş
casibom giriş
xbet
xbet
xbet
marsbahis
tarafbet
marsbahis giriş
tarafbet giriş
extrabet
extrabet giriş
deneme bonusu veren siteler
deneme bonusu veren siteler
deneme bonusu veren siteler
https://www.oceancityboardwalkhotels.com/
https://guvenilir-secilmis-liste.com/
adana escort
Betpas
Vaycasino Güncel Giriş
Vaycasino
Tarafbet güncel giriş
Tarafbet
Marsbahis
Marsbahis güncel giriş