पांकी प्रखंड के लोहरसी मुखिया के पहल पर 13 किसानों को मिला ट्रॉली युक्त सोलर वाटर पंप
पांकी प्रखंड के लोहरसी पंचायत के मुखिया चिंता देवी के पहल पर पंचायत क्षेत्र के कुल 13 किसानों को किसान समृद्धि योजना के तहत 90% सब्सिडी पर ट्रॉली युक्त सोलर वाटर पंप प्राप्त हुआ, शनिवार को मुखिया प्रतिनिधि अरविंद सिंह एवं कृषि विभाग के BTM शशि रंजन के हाथों पंचायत सचिवालय परिसर में सभी किसानों को ट्रॉली युक्त सोलर वाटर पंप वितरित किया गया, इस दौरान मौके पर किसान समृद्धि योजना के लाभुक समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित हुए। इस दौरान कृषि विभाग के BTM शशि रंजन ने कहा कि यह सरकार की महत्वाकांक्षी योजना है, जिसमें किसानों को 90% अनुदान पर कृषि उपकरण दिए जा रहे हैं, वहीं तकनीकी सहायक के द्वारा सभी किसानों को इसके उपयोग एवं रखरखाव के बारे में भी जानकारी दी गई।
वितरण के दौरान मौके पर उपस्थित ग्रामीणों के संबोधन में मुखिया प्रतिनिधि अरविंद सिंह ने कहा कि बड़े ही हर्ष की बात है की मुखिया के पहल पर सरकार की महत्वकांक्षी योजना का लाभ लोहारसी पंचायत के 13 किसानों ने लिया है, उन्होंने कहा कि इससे किसानों को बेहद लाभ होगा, ईंधन एवं बिजली के खर्चे से निजात मिलने से किसानों में खुशहाली आएगी। उन्होंने कहा कि आगे भी किसानों को कृषि विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं से आच्छादित किया जाएगा इस दौरान मौके पर लाभुक दिनेश गुप्ता, महताब आलम ,गीता देवी, जहरातिम मियां, रामपति देवी, संजय अंसारी, रुस्तम अंसारी ,जुबेदा बीवी ,शनेश्वर पाल, इमरोज़ अंसारी, मनीष कुमार सिंह सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

