पांकी प्रखंड कार्यालय में पंचायती राज पदाधिकारी की अध्यक्षता में हुई बैठक

पांकी प्रखंड कार्यालय में पंचायती राज पदाधिकारी की अध्यक्षता में हुई बैठक

लोगों की सुविधाओं को लेकर प्रतिदिन पंचायत सचिवालय खोलने के दिए निर्देश

पांकी प्रखंड कार्यालय के सभागार में मंगलवार को जिला पंचायती राज पदाधिकारी विनय कुमार श्रीवास्तव की अध्यक्षता में बैठक संपन्न हुई, बैठक में सभी पंचायत के मुखिया एवम पंचायत सचिव उपस्थित हुए जहां पंचायती राज पदाधिकारी ने सभी जनप्रतिनिधियों एवं पंचायत कर्मियों के साथ विकास कार्यों को लेकर समीक्षा बैठक की । बैठक में 15 वे वित्त आयोग मद से क्रियान्वित योजनाओं की समीक्षा की गई । पूर्ण योजनाओं का नियमानुसार भुगतान कर राशि समय से खर्च करने हेतु निर्देशित किया गया ।
अभिलेख के संबंध में जानकारी दी गई ।
रॉयल्टी और लेबर सेस का पैसा रखकर खर्च करने का निर्देश दिया गया ।
पंचायत सुदृढ़ीकरण योजना में प्राप्त राशि से पंचायत भवन में बिजली, पानी , शौचालय, इंटरनेट आदि की सुविधा उपलब्ध कराने हेतु निर्देशित किया गया । साथ ही उक्त प्राप्त राशि का उपयोगिता प्रमाणपत्र समय से जमा करने हेतु निर्देशित किया गया ।जिन जिन पंचायतों में पंचायत ज्ञान केंद्र स्थापित किया जा चुका है वहा के केंद्र प्रत्येक कार्य दिवस में खुलने हेतु निर्देशित किया गया ।
वित्तीय वर्ष 2025-26 की योजना प्रविष्टि के संबंध के निर्देशित किया गया ।
सभी पंचायत भवन को प्रतिदिन खोलने और कार्य का निष्पादन पंचायत भवन से करने का निर्देश दिया गया, पंचायत भवन में कार्यरत VLE समय से उपस्थित रहते हुए कार्य करने का निर्देश दिया गया बैठक में उपस्थित डीपीएम पंचायती राज प्रकाश झा , प्रखंड समन्वयक अमित कुमार गुप्ता,प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी शंभू कुमार, कनीय अभियंता पीयूष पांडे, लेखा लिपिक सह कंप्यूटर ऑपरेटर आलोक कुमार ,सभी पंचायत के मुखिया और पंचायत सचिव, VLE उपस्थित हुए।