पांकी में दोपहिया वाहन मालिकों के लिए खुशखबरी: बाइक मेक मल्टी-ब्रांड सर्विस सेंटर का 16 मई को होगा भव्य शुभारंभ
पांकी में दोपहिया वाहन मालिकों के लिए खुशखबरी: बाइक मेक मल्टी-ब्रांड सर्विस सेंटर का 16 मई को होगा भव्य शुभारंभ
पांकी: क्षेत्र के दोपहिया चालकों को अब अपनी बाइक और स्कूटर की सर्विसिंग के लिए दूर नहीं भटकना पड़ेगा। आगामी 16 मई को गजबोर, डालटनगंज रोड (होंडा शोरूम के पास) में पूर्वी भारत के सबसे तेजी से बढ़ते मल्टी-ब्रांड टू-व्हीलर सर्विस सेंटर ‘BIKEMECH’ का भव्य शुभारंभ होने जा रहा है।
आधुनिक सुविधाओं से लैस होगा सेंटर
BIKEMECH सर्विस सेंटर में अनुभवी मैकेनिकों द्वारा अत्याधुनिक मशीनों से वाहनों की जांच और मरम्मत की जाएगी। यहाँ ग्राहकों के लिए कई विशेष सुविधाएं उपलब्ध होंगी:
21 पॉइंट फुल सर्विस: बाइक की बारीकी से जांच और सर्विसिंग।
पिक एंड ड्रॉप सुविधा: घर बैठे वाहन लाने और पहुँचाने की व्यवस्था।
डिजिटल सपोर्ट: मोबाइल ऐप के जरिए सर्विस हिस्ट्री ट्रैक करने और स्पेयर पार्ट्स की जानकारी लेने की सुविधा।
संस्थान के प्रोपराइटर ने बताया कि शुभारंभ के अवसर पर आने वाले ग्राहकों के लिए विशेष ऑफर रखे गए हैं। ग्राहकों को यहाँ ‘एंटी लॉस्ट की-चेन’ (Anti-Lost Key Chain) भी मुफ्त दी जाएगी। इसके अलावा, यहाँ पुराने दोपहिया वाहनों की खरीद-बिक्री और ट्रैफिक चालान के भुगतान जैसी सुविधाएं भी एक ही छत के नीचे मिलेंगी।

