पांकी में अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ के नेतृत्व में शिक्षकों का विदाई सह सम्मान समारोह आयोजित
पांकी प्रखंड के राजकीय कृत कन्या मध्य विद्यालय परिसर में मंगलवार को अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ के नेतृत्व में नव नियुक्त सहायक आचार्य एवं सेवानिवृत शिक्षक स्वागत सह समान समारोह का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पांकी प्रमुख पंचम प्रसाद विशिष्ट अतिथि उपप्रमुख अमित कुमार चौहान, पांकी मुखिया प्रेम प्रसाद गुप्ता, बीओ परमेश्वर साहू, संघ के जिला अध्यक्ष एमडीएम प्रभारी अमृतेश मिश्रा समेत बीपीओ पंकज कुमार बच्चन सहित अन्य लोग शामिल हुए, सर्वप्रथम कार्यक्रम की शुरूआत अतिथियों के आगमन पर पुष्प वर्षा से की गई जिसके बाद मुख्य अतिथि समेत अन्य लोगों के द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया.
समारोह में प्रखंड स्तर पर सेवानिवृत्त हुए अथवा स्थानांतरित शिक्षकों व शिक्षा विभाग के कर्मचारियों को विदाई दी गई साथ ही दर्जनों नवनियुक्त सहायक आचार्यों एवं स्थानांतरित होकर पांकी पहुंचे शिक्षकों का स्वागत किया गया। इस अवसर पर प्रमुख पंचम प्रसाद ने कहा कि शिक्षक समाज को दिशा देने वाले आदरणीय व्यक्ति होते हैं। सेवानिवृत्ति केवल सरकारी प्रक्रिया है, समाज में शिक्षकों का सम्मान सदैव बना रहता है।
उन्होंने यह भी कहा कि शिक्षकों को राष्ट्र निर्माता बताते हुए कहा कि भारत को 2047 तक विश्व गुरु बनाने में शिक्षकों की भूमिका अहम है। वहीं प्रमुख ने कहा कि विदाई और सम्मान समारोह भावनाओं से भरा क्षण होता है। उन्होंने सेवानिवृत्त शिक्षकों के स्वस्थ जीवन की कामना की तथा नवनियुक्त शिक्षकों से निष्ठा व समर्पण के साथ कार्य करने का आह्वान किया।
कार्यक्रम का अध्यक्षता शिक्षक सोहेल अंसारी ने किया। संचालन शिक्षक संजीव प्रसाद ने किया।
मौके पर शिक्षक आशीष दुबे प्रकाश कुमार विनय कुमार संतोष सिंह ममता कुमारी कुमार जगनारायण प्रसाद सिंह प्रखंड स्तर के सैकड़ो शिक्षक सहित शिक्षा विभाग के अन्य कर्मचारी उपस्थित थे।

