पांकी के ताल में निर्माणाधीन धूमकुड़िया भवन में बरती जा रही घोर अनियमितता, निजी भूमि पर हो रहा कार्य
पांकी के ताल में निर्माणाधीन धूमकुड़िया भवन में बरती जा रही घोर अनियमितता, निजी भूमि पर हो रहा कार्य
पांकी प्रखंड के ताल पंचायत के जोबला गांव में निजी भूमि पर धूमकुड़िया भवन के निर्माण कार्य होने से ग्रामीणों में घोर नाराजगी है ,यही नहीं निर्माण कार्य में घटिया सामग्रियों का उपयोग होने से भवन की मजबूती पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।
निर्माण हेतु गठित लाभुक समिति के अध्यक्ष सचिव की मिली भगत से व्यक्तिगत उपयोग हेतु निजी भूमि पर भवन का कार्य करवाया जा रहा है जहां चारों ओर से मकान है एवं एक ओर पहाड़ी नुमा क्षेत्र है।
इस संबंध में ग्रामीणों ने बताया कि सिर्फ पैसे कमाने के उद्देश्य से एवं निजी लाभ दिलाने हेतु योजनाओं को धरातल पर उतार जा रहा है।
निर्माण कार्य में मानक के अनुसार सामग्रियों का उपयोग ना करते हुए घटिया सामग्रियों से निर्माण कार्य होने से ग्रामीणों में आक्रोश है। ग्रामीणों ने विभाग से सार्वजनिक स्थल पर निर्माण कार्य करने की मांग की है ताकि इसका प्रयोग सार्वजनिक रूप से किया जा सके। ग्रामीणों ने यह भी बताया कि फर्जी चेक स्लिप बनाकर फर्जी स्थल पर धूमकुड़िया भवन का निर्माण कार्य किया जा रहा है।
वहीं ताल पंचायत के हिरिंगबार गांव में भी निर्मित धुमकुड़िया भवन की स्थिति अत्यंत दयनीय है ।
कार्य में मानक के अनुसार सामग्रियों का उपयोग नहीं करने के साथ ढलाई भी मानक से काफी कम किया गया है, जिससे भवन की मजबूती पर कई सवाल खड़े हो रहे हैं, कार्य में बिचौलिया गिरी पूरी तरह हावी है, लाभुक समिति के सभी दस्तावेज किसी अन्य पंचायत के दूसरे समुदाय के बिचौलियों के द्वारा द्वारा जप्त कर चेक के माध्यम से राशि की निकासी की जा रही है।
इस गंभीर मामले पर आदिवासी समाज के प्रबुद्ध लोगों ने मामले की जांच कराने एवं कार्य गुणवत्ता पूर्ण कराने हेतु अधिकारियों से मांग की है।

