पांकी के जोलहबीघा में एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत, सांसद प्रतिनिधि की उपस्थिति में हुआ पोस्टमार्टम
माननीय सांसद श्री कालीचरण सिंह जी के निर्देश पर, जिला सांसद प्रतिनिधि श्री ललित कुमार मेहता जी की उपस्थिति में प्रखंड पांकी के ग्राम जोलहबीघा में एक ही परिवार के तीन सदस्यों की दुखद मृत्यु के बाद उनके शवों का पोस्टमार्टम एम.एम.सी.एच. पलामू में कराया गया।
यह एक अत्यंत दर्दनाक घटना है। पीड़ित परिवार के प्रति हमारी गहरी संवेदनाएं हैं। ईश्वर दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करें और परिजनों को इस कठिन समय में संबल दे।

