पांकी के जोबला गांव में सरना सुंदरीकरण निर्माण कार्य में बरती जा रही घोर अनियमितता

पांकी के जोबला गांव में सरना सुंदरीकरण निर्माण कार्य में बरती जा रही घोर अनियमितता

पांकी के जोबला में सरना सुंदरीकरण के कार्य में मानक की अनदेखी कर कार्य में घटिया सामग्रियों का उपयोग किया जा रहा है सुंदरीकरण के तहत बनाए जा रहे पीसीसी सड़क के आंशिक भाग लगभग 40 फीट मे ईंट सोलिंग किया गया है जहां सड़क की ढलाई मात्र 2 इंच है एवं अन्य पूरे क्षेत्र में बिना ईंट सोलिंग किए ही व 3 इंच की ढलाई कर कार्य पूरा किया गया है। उक्त कार्य में बिचौलिये के द्वारा कार्य कर पैसे का बंदरबांट किया जा रहा है।
अनियमितता के खिलाफ पंचायत के मुखिया ने नाराजगी जताते हुए मामले की जांच करने हेतु विभाग को लिखित आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है।

You may have missed