पानी और बिजली संकट को लेकर हेमंत सरकार पर भाजपा नेता का हमला

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सुरेश साव ने कहा कि भीषण गर्मी में गिरिडीह जिला की जनता पानी संकट और लगातार बिजली कटौती से परेशान है. गांव से लेकर शहर तक लोग मूल भूत सुविधाओं के लिए संघर्ष कर रहे। श्री साव ने कहा कि झारखंड में आम जनता का जीना मुश्किल हो गया है और हेमंत सरकार सत्ता के सुख में डूबी हुई है। आम जनता प्यास, अंधेरे और बदहाल व्यवस्था से त्रस्त है जबकि सरकार पूरी तरह से संवेदनहीन और विफल साबित हो रही और यहां के स्थानीय जनप्रतिनिधि को ये सब समस्याओं से कोई लेना देना नहीं है।

सुरेश साव ने कहा कि एक तरफ देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा लोक जनकल्याणकारी योजना चला रही है. और अपने संकल्प के साथ हर घर जल नल योजना से पेयजल आपूर्ति कर रही है. और वही योजना आज झारखंड में शोभा की वस्तु बन गयी है. यहां की सरकार उस योजना को क्रियान्वित भी नहीं कर पा रही है. हज़ारों करोड़ की योजना को ये सरकार पूरी तरह से खा गयी