पंचायतों में जल्द शुरू हों टाइड-अनटाइड योजनाएं : बीडीओ निशात अंजुम
पंचायतों में जल्द शुरू हों टाइड-अनटाइड योजनाएं : बीडीओ निशात अंजुम।
गांडेय प्रखंड परिसर स्थित समाकक्ष में शनिवार को गांडेय बीडीओ निशात अंजुम ने प्रखंड स्तर के सभी पंचायतों के मुखिया और पंचायत सेवको के साथ बैठक किया।
बैठक में बीडीओ ने 15 वी वित की योजनाओं की स्वीकृति और क्रियान्वयन के संबध में विस्तुत चर्चा किया।
इस क्रम में बीडीओ ने कहा कि पंचायत स्तर में 15 वी वित की टाइड – अनटाइड योजनाओं को पंचायत स्तर में जल्द से जल्द शुरु करे। आबटित राशि के अनुसार आवश्यक योजनाओं का संचालन करे।
बीडीओ ने सभी पंचायत सेवको को निर्देश देते हुए कहा कि सभी लोग संबधित पंचायत में खुद से मईया सम्मान योजना का भौतिक सत्यापन करे।
बैठक में पंचायती राज विभाग के प्रवीण कुमार, बीपीआरो बैजनाथ महतो कनीय अभियंता अब्दुल फारुक सहित विभिन्न पंचायतो के पंचायत सेवक और मुखिया उपस्थित थे।

