पंचायत समिति सदस्य अयुब खान ने दुसरे दिन भी पानी समस्या की ली जानकारी

पंचायत समिति सदस्य अयुब खान ने दुसरे दिन भी पानी समस्या की ली जानकारी

नल – जल का मोटर स्टार्टर विभाग के पास बढ़ा रहा शोभा ईधर पेयजल के लिए परेशान हैं ग्रामीण

चंदवा। कामता पंचायत समिति सदस्य अयुब खान ने दुसरे दिन भी गांव का भ्रमण कर पानी समस्या की जानकारी ली, उन्होंने बताया कि कामता पंचायत के ग्राम कामता चेकनाका स्थित सूरज साव के घर के समीप लगे नल – जल कई माह से खराब पड़ा हुआ, खराब मोटर को बनाने के लिए विभाग ने मोटर को अपने पास मंगवा लिया है लेकिन अबतक मोटर लगाकर नल-जल चालु नहीं की गई है इससे दर्जन भर ग्रामीण पानी संकट से जूझ रहे हैं, इसी के बगल में गुदून केशरी के घर के समीप लगे नल-जल की पानी सप्लाई पाईप छतीग्रस्त हो गया है इसके कारण घरों में पानी नहीं पहुंच पा रहा है।
बेलवाही में माड़ू गंझु के घर के समीप लगे नल-जल में मोटर और स्टार्टर खराब है, मोटर स्टार्टर को खोलकर इसे बनाने के लिए विभाग के मिस्त्री लेकर चले गए हैं, आज तक मोटर स्टार्टर नहीं लगाए जाने से ग्रामीण पानी समस्या से जूझ रहे हैं, वहीं दामोदर में एनएच किनारे सुरेंद्र उरांव के घर के पास लगे नल-जल का मोटर खराब है इसके कारण गांव वासी पानी के लिए त्राहि-त्राहि हैं, एक तरफ नल – जल का मोटर स्टार्टर विभाग के पास शोभा बढ़ा रहा है ईधर पेयजल के लिए ग्रामीण परेशान हैं, पंसस अयुब खान ने कहा कि
पंचायत के ग्राम और टोलों में जगह जगह नल-जल योजना खराब है, इसकी जानकारी पेयजल एवं स्वच्छता विभाग को है लेकिन इसे ठीक करने में विभाग की दिल चश्पी नहीं है,
अयुब खान ने उपायुक्त महोदय संदीप कुमार से पंचायत में पेयजल समस्या दूर करने की मांग किया है।