पंचायत सहायक ने हड़ताल से कार्य पर लौटने का दिया आवेदन

0
60af3eb7-f657-44ec-81f8-51b26eec628a

पंचायत सहायक ने हड़ताल से कार्य पर लौटने का दिया आवेदन

केतार।झारखंड सरकार के कैबिनेट की बैठक में पंचायत स्वयंसेवक का नाम बदलकर पंचायत सहायक करने एवं ₹2500 मानदेय की स्वीकृति पर मोहर लगाने पर गुरुवार को पंचायत सहायक संघ ने प्रखंड कार्यालय पहुंचकर ब्लॉक कोऑर्डिनेटर अनूप कुमार को हड़ताल से कार्य पर वापस आने का आवेदन दिया है।पंचायत सहायकों में हर्ष का माहौल देखा गया और कर्मियों को मिठाई खिलाकर मुंह मीठा किया। बताते चले की जुलाई 2023 से अपनी पांच सूत्री मांगों को लेकर पंचायत स्वयंसेवक धरना प्रदर्शन पर थे। इस मौके पर पंचायत सहायक संघ के अध्यक्ष राज किशोर सिंह,सचिव रामाशंकर प्रसाद,कुंदन प्रसाद,रविकांत चंद्रवंशी, प्रदीप विश्वकर्मा मणि यादव सुमंती देवी,प्रियंका कुमारी, प्रियंका कुमारी, रवि कुमार कमलेश कुमार प्रजापति सहित सभी पंचायत सहायक उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *