ऑटो चालकों के संघर्षशील साथी मंगल सिंह को महासंघ ने सौंपा संरक्षक पद का दायित्व

पलामू- झारखंड प्रदेश डीजल ऑटो चालक महासंघ के प्रदेश महासचिव राकेश कुमार सिंह के निर्देशानुसार मेदिनीनगर टेंपो स्टैंड में आयोजित बैठक में पलामू जिला अध्यक्ष रमाकांत दुबे की अध्यक्षता एवं प्रदेश महासचिव राकेश कुमार सिंह के उपस्थिति में सर्वसम्मति से झारखंड प्रदेश डीजल ऑटो चालक महासंघ पलामू जिला संरक्षक पद हेतु पूर्व उप महापौर सह युवा समाजसेवी माननीय श्री राकेश कुमार सिंह उर्फ मंगल सिंह अध्यक्ष रोड हमीदगंज पलामू को मनोनीत किया गया। मौके पर प्रदेशमहासचिव राकेश कुमार सिंह ने कहा कि मंगल सिंह जी पिछले कई वर्षों से ऑटो चालकों के हित में आयोजित प्रत्येक आंदोलन एवं कानूनी अधिकार के संघर्ष में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिये है इनके जुझारूपन एवं चालकों के प्रति सजकता एवं कर्मठता सदैव रहा है और आशा ही नहीं पूर्ण विश्वास है कि मंगल सिंह जी चालकों के हित में सदैव अपना योगदान प्रदान करेंगे। बैठक को संबोधित करते हुए पूर्व उपमहापौर सह युवा समाजसेवी राकेश कुमार सिंह उर्फ मंगल सिंह ने कहा कि गरीब, शोषित चालकों के द्वारा जब भी उन्हें जो सम्मान एवं विश्वास जताया गया है उसकी रक्षा के लिए हम सदैव हर वक्त खड़ा है जो भी अधूरी कानूनी अधिकार की लड़ाई है उसे पूरा करेंगे किसी भी स्थिति में ऑटो चालकों को किसी भी समस्या से निश्चित रूप से बचाते हुए निरंतर सहयोग करेंगे आज जो श्रद्धा एवं विश्वास जताया गया है इसके लिए महासंघ को आभार है। बैठक में नागेंद्र प्रसाद गुप्ता, मनजीत तिवारी, यासीन अंसारी, गुड्डू शुक्ला, अमर कुमार, उमेश तिवारी, बिट्टू खान, रविंद्र कुमार साव, बलराम सिंह, राकेश तिवारी, राकेश पांडेय, मोहम्मद अनवर अंसारी साहित्य सैकड़ो ऑटो चालक उपस्थित थे।