नवरात्र के समापन पर दुर्गा स्वरूपा नौ कन्याओं को पूजन कर उन्हें भोजन के साथ पौधा पानी देते हुए कहा

नवरात्र के समापन पर दुर्गा स्वरूपा नौ कन्याओं को पूजन कर उन्हें भोजन के साथ पौधा पानी देते हुए कहा
नवरात्र में सुख शांति के लिए पूजा अर्चना के साथ पर्यावरण और प्रकृति की रक्षा के लिए करें पौधरोपण : कौशल,पूनम व अमित
नवरात्र में कन्याओं को भोजन कराने एवं पर्व त्योहारों पर पौधरोपण का अलग ही है महत्व :मुखिया पूनम
फोटो- कन्याओं को पौधा पानी देते मुखिया,पार्षद व पर्यावरणविद
जिले के मेदिनीनगर बाईपास रोड आबादगंज स्थित पर्यावरण भवन में चल रहे नवरात्र एवं प्रकृति कलश यात्रा के समापन पर विश्वव्यापी पर्यावरण संरक्षण अभियान के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह पर्यावरण धर्मगुरु व वन राखी मूवमेंट के प्रणेता पर्यावरणविद कौशल किशोर जायसवाल मुखिया पूनम जायसवाल, छतरपुर के जिला पार्षद अमित कुमार जायसवाल, प्रो अरुण कुमार जायसवाल , कोमल जायसवाल, शिल्पा जायसवाल, और जन्मभूमि छतरपुर अनुमंडल के ग्राम पंचायत डाली बाजार में सत्येंद्र प्रसाद, गीता देवी, सुचित कुमार, अल्पना देवी व पूर्णिमा कुमारी ने कन्याओं को भोजन पूजन करने के उपरांत श्रद्धालुओं के बीच पौधा पानी वितरित किया। पर्यावरणविद ने
कहा कि नवरात्र में फलहार भोजन करने का विधान है इसलिए वे नवरात्र के दौरान लोगों के बीच फलदार पौधों का निःशुल्क वितरित किया। छतरपुर पूर्वी से जिला पार्षद अमित कुमार जायसवाल कहा है कि भारत धर्म प्रधान देश है। यहां धर्म से आया हुआ धन टिकाऊ होता है और अवैध तरीके अपनाकर कमाया हुआ धन से तत्काल लाभ तो दिखता है लेकिन आने वाली पीढ़ी को उसका दुष्परिणाम भुगतना पड़ता है। उन्होंने कहा कि लोगों को अपने धर्मों के साथ दूसरे धर्मों का भी सम्मान करना चाहिए।ताकि समाज में लोगों के बीच आपसी सद्भाव के साथ संतुलन बना रहे।
पर्यावरण धर्मगुरु कौशल ने कहा कि जिस प्रकार प्रतिवर्ष नवरात्र में लोग घर परिवार की सुख समृद्धि व आत्मा की शांति के लिए कन्याओं को भोजन प्रदान करते हैं। उसी प्रकार धरती और ब्रह्मांड की आत्मा की शांति के लिए पूरे नवरात्र के समय कन्याओं को पौधा पानी देना चाहिए है।
प्रकृति कलश यात्रा के अंतिम दिन अपने आवास पर्यावरण भवन में कन्याओं को भोजन पानी के साथ चंदन का पौधा पानी व द्रव्य देकर उन्हें ससम्मान विदाई किया गया।
प्रकृति कलश यात्रा में शामिल प्रमुख लोगों में शंभू मिश्र, सुमित जायसवाल, रॉकी कुमार, अमन कुमार, महेंद्र सिंह, रामप्रवेश, मोती यादव, पिंकी सिंह, आराध्या कुमारी, अशिविका कुमारी, आद्रिका कुमार, अनुषा कुमारी,रामू कुमार, छोटू कुमार के साथ सैकड़ों लोग शामिल थे।