नवजीवन नर्सिंग होम में कैंसर जागरूकता शिविर का हुआ आयोजन
नवजीवन नर्सिंग होम में कैंसर जागरूकता शिविर का हुआ आयोजन
गिरिडीह:- गिरिडीह के नवजीवन नर्सिंग होम ने किया कैंसर जागरूकता शिविर का आयोजन हुआ। कार्यक्रम के दौरान डॉ राहुल अग्रवाल ने कहा अब इससे डरने कि जरूरत नही, अब इसका ईलाज भी होने लगा है। इस दौरान शिविर मे चर्चित युवा कैंसर सर्जन डॉक्टर राहुल अग्रवाल, नवजीवन नर्सिंग होम कि निदेशक स्वाती बगेडिया, उप निदेशक निहारिका बगेड़िया, अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला अध्यक्ष प्रिया राजगड़िया मौजूद रही। जागरूकता शिविर के दौरान नवजीवन नर्सिंग होम कि निदेशक स्वाती ने बताया कि अब युवा कैंसर सर्जन डॉक्टर राहुल भी अपनी सेवा नवजीवन देंगे, और प्रयास होगा कि ऐसे मरीज को बाहर जाने कि जरुरत ही ना पड़े। युवा सर्जन ही उनका समुचित इलाज कर सके। इधर कैंसर सर्जन राहुल अग्रवाल ने माना कि कई लोग इस गंभीर बीमारी का नाम सुनकर ही हिम्मत तोड़ देते है। जबकि ऐसा नहीं है, अगर किसी तरह का सिमटम (लक्षण) दिखाई पड़ने पर उचित डॉक्टर का परामर्श ले। खुद से मेडिसिन का इस्तेमाल भी घातक साबित होता है। डॉक्टर राहुल ने कहा कि अब कैंसर का बेहतर इलाज भी उपलब्ध है। वो भी नई तकनीक के जरिए राहत के खर्च मे, लोगों को ये जरूर समझना चाहिए कि इस गंभीर बीमारी का इलाज भी आसान हो चूका है। जागरूकता शिविर मे डॉ पंकज प्रसाद वर्मा, डॉ निशाकार तिवारी, डॉ सीता,डॉ शीतल गोरिसरिया,सिद्धार्थ गोरीसरिया, अभिषेक बगेडिया, आयुष बगेडिया,नेहा अग्रवाल, अंकिता, पूजा गोरिसरिया,राजेश राणा, खुशबू, चित्रा समेत कई लोग मौजूद थे।

