मेराल में पतंजलि योग समिति के राज्य प्रभारी रामजीवन पांडे का भव्य स्वागत

पतंजलि योग समिति के झारखंड राज्य प्रभारी रामजीवन पांडे का मेराल आगमन पर फूलमाला एवं अंग वस्त्र देकर किया गया भव्य स्वागत। श्री पांडे अपने दो दिवसीय गढ़वा जिला में प्रवास के दौरान रविवार को मेराल पहुंचे जहां पतंजलि के प्रखंड कार्यालय समिति के संरक्षक व जिला के प्रसिद्ध चिकित्सक डॉ अनिल साह, मुखिया रामसागर महतो, प्रखंड प्रभारी बलराम शर्मा, रविंद्र प्रसाद गुप्ता, वीरेंद्र प्रसाद गुप्ता, शिक्षक विनोद कुशवाहा, रविंद्र कुशवाहा आदि के द्वारा फूलमाला तथा अंग वस्त्र देकर उनका स्वागत किया गया। इस अवसर पर श्री पांडे ने कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर बारी-बारी से परिचय प्राप्त किया, तत्पश्चात उन्होंने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए संगठित होकर योग कक्षा लगाने तथा प्रतिदिन योगाभ्यास करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि यदि भगवान हमें एक वरदान मांगने का अवसर दें, तो हम सभी को हमेशा स्वस्थ रहने का वरदान मांगना चाहिए। स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मन का वास होता है। स्वस्थ रहने से हम अपने सभी काम अच्छे से कर सकते हैं और जीवन का भरपूर आनंद ले सकते हैं। इसके अलावा, स्वस्थ रहने से हम दूसरों की भी मदद कर सकते हैं। इस अवसर पर जिला के नवनियुक्त बीएसटी प्रभारी संतोष कुमार चौबे, जिला मंत्री प्रदीप कुमार, अजय विश्वकर्मा, संजय प्रसाद सहित कई लोग शामिल थे।

You may have missed