नवाज शरीफ की अक्ल आई ठिकाने, भारत का जिक्र कर कहा- गलती हुई हमसे,

0
Untitled

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ की अब अक्ल ठिकाने आई है. उन्होंने भारत को लेकर पहली बार अपनी गलती स्वीकार की है. नवाज शरीफ ने कहा है कि पाकिस्तान ने भारत के साथ हुई संधि का उल्लंघन किया. शरीफ ने बताया कि उनके और भारत के तत्कालीन प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के बीच 1999 में एक समझौता हुआ था, जो पाकिस्तान ने तोड़ दिया था. दरअसल, पाकिस्तान मुस्लिम लीग नवाज (PML-N) पार्टी का नवाज शरीफ को अध्यक्ष चुना गया है, वह उस मीटिंग में ये सभी बातें बोल रहे थे.

नवाज ने कहा कि 28 मई 1998 को पाकिस्तान ने 5 परमाणु परीक्षण किए थे. इसके बाद भारत के प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी पाकिस्तान आए थे और एक समझौते पर हस्ताक्षर किए गए थे. नवाज ने आगे कहा, हमने उस समझौते का उल्लंघन किया और यह हमारी गलती थी. नवाज शरीफ और वाजपेयी ने 21 फरवरी 1999 को लाहौर समझौते पर साइन किए थे. इस एग्रीमेंट में भारत और पाकिस्तान में शांति की बात कही गई थी. इस समझौते को बड़ा कदम माना गया था, लेकिन कुछ महीनों बाद ही पाकिस्तान ने कारगिल में घुसपैठ की, जिससे कारगिल जंग हुई.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *