नव निर्वाचित विधायक कल्पना मुर्मू सोरेन का गढ़वा में हुआ आगमन

0
Untitled

गढ़वा:–झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी और गांडेय की नव निर्वाचित विधायक कल्पना मुर्मू सोरेन का आज गढ़वा में आगमन हुआ उनका हेलीकॉप्टर गढ़वा पार्क स्थित हेलीपैड में लैंड किया
इसके बाद कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी के साथ कल्पना मुर्मू सोरेन का स्वागत किया इस मौके पर सूबे के पेय जल एवं स्वच्छता मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर ,गढ़वा डीसी शेखर जमुआर, गढ़वा एसपी दीपक कुमार पांडे,गढ़वा एसडीओ विजय कुमार ने उनकी अगवानी की और गुलदस्ता फूल माला के साथ उनका स्वागत किया गया।
इसके उपरांत वे पार्क में ही भगवान बिरसा मुंडा के प्रतिमा पर मालपान किया तथा मंत्री आवास के गईं
उन्होंने मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर के आवास पर पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि यह हमारी नहीं जनता की जीत है लोकसभा चुनाव तो एक आगाज है हम सभी को कड़ी मेहनत करने की जरूरत है ताकि आने वाले विधानसभा चुनाव में किसी भी तरह की कोई परेशानी ना हो और हमारी सरकार फिर से बने उन्होंने कहा की इंडिया गठबंधन मजबूत स्थिति में है हम सभी को ज्यादा खुश होने की जरूरत नहीं है हम सभी अभी जितना मेहनत किए हैं इससे कहीं ज्यादा और ज्यादा विधानसभा चुनाव में मेहनत करेंगे।उन्होंने कहा की बातें कम और काम करने की ज्यादा जरूरत है राज सरकार भी जनता के लिए कई विकास योजनाएं ला रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *