नरसिंहपुर पथरा में कलशयात्रा के साथ नवाह्न परायण पाठ महायज्ञ शुरू
नरसिंहपुर पथरा में कलशयात्रा के साथ नवाह्न परायण पाठ महायज्ञ शुरू
चैनपुर प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत नरसिंहपुर पथरा गांव में दिन शनिवर कों श्री रामचरितमानस महायज्ञ को लेकर भव्य कलश यात्रा निकाली गई कलश शोभायात्रा नरसिंहपुर पथरा से निकल कर गांव का भ्रमण करते हुए तलया बभंडीह होते हुए गांधीपुर शिव घाट कोयल नदी तट पर जल भरकर पुनः महुगांवा होते हुए यज्ञ स्थल पहूंच कलश स्थापना क़िया गया वहीं कलश यात्रा में जय श्री राम के नारो से पुरा वातावरण भक्तिमय हो गया वहीं कलश यात्रा में महिला – पुरुष सिर पर कलश धारण कर चल रहे थे व रास्ते में आस्था और श्रद्धा की अविरल धारा बहती नजर आ रही थी गाजे बाजे व ढोल नगाड़े के साथ निकाली गई कलश यात्रा में सैकड़ो की संख्या में महिला व पुरुष श्रद्धालु शामिल हुए कालश यात्रा में भक्तों के लिए पानी की भि व्यवस्था की गई थी यज्ञ समिति के लोगों ने कहा की श्री रामचरितमानस नवाहन पारायण पाठ महायज्ञ 31 मार्च से 8 अप्रैल तक श्री राम कथा का आयोजन किया गया है रात्रि 8:00 बजे से 12:00 बजे तक श्री राम कथा प्रवचन होगा वही महायज्ञ में झूलन मेला का भी भव्य आयोजन किया गया है वही कलश यात्रा में विधायक आलोक चौरसिया जिला पार्षद राम लव चौरसिया पूर्व जिला पार्षद विकास उर्फ संटू चौरसिया उप प्रमुख सुनील सिंह मुखिया पति सह सेवा निवृत शिक्षक व्यासराम चौरसिया भीष्म चौरसिया सुनील चौरसिया शशि चौरसिया कमल किशोर चौरसिया अरविंद चौरसिया समेत सैकड़ो लोक उपस्थित थे
