नक्सल प्रभावित गाँव ‘जाता’ में सोलर लाइट वितरण कार्यक्रम संपन्न

महुआडांड़ नागरिक कल्याण कार्यक्रम के तहत दिनांक 02 जनवरी 2026 को 32वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल की ए-समवाय, तिसिया द्वारा अपने कार्यक्षेत्र अंतर्गत नक्सल प्रभावित ‘जाता’ गाँव में ग्रामीणों के लिए 20 सोलर लाइटों के स्थापना एवं वितरण का कार्यक्रम सफलतापूर्वक आयोजित किया गया।कार्यक्रम का उद्देश्य उन दूरस्थ एवं पिछड़े इलाकों में स्वच्छ, सुरक्षित एवं नवीकरणीय ऊर्जा को प्रोत्साहित करना है, जहाँ विद्युत सुविधा सीमित अथवा पूर्णतः अनुपलब्ध है। सोलर लाइटों की स्थापना से ग्रामीणों को बेहतर प्रकाश व्यवस्था उपलब्ध होगी, जिससे रात्रिकालीन सुरक्षा, बच्चों की पढ़ाई तथा दैनिक जीवन की गुणवत्ता में उल्लेखनीय सुधार होगा।इस अवसर पर मुख्य अतिथि श्रीमती राजोलिया टोप्पो, मुखिया, अक्शी पंचायत उपस्थित रहीं। उनके साथ श्री मनोज कुमार, थाना प्रभारी (महुआटांड़), श्री पंकज विश्वकर्मा, बिजली विभाग, झारखण्ड, श्री मिखाइल तिर्की, ग्राम प्रधान, जाता सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि, मीडियाकर्मी, अन्य गणमान्य व्यक्ति एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन मौजूद रहे।कार्यक्रम में 32वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल के कमांडेंट श्री राजेश सिंह, उप कमांडेंट श्री सम्राट दिव्यजीत, ए-समवाय प्रभारी श्री अभिषेक कुमार गौरव तथा बल के जवानों की सक्रिय सहभागिता रही।समारोह को संबोधित करते हुए कमांडेंट श्री राजेश सिंह ने कहा कि सशस्त्र सीमा बल नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में केवल सुरक्षा दायित्वों का निर्वहन ही नहीं कर रहा है, बल्कि सामाजिक एवं आर्थिक सशक्तिकरण के लिए निरंतर जन-कल्याणकारी योजनाएँ भी संचालित कर रहा है। उन्होंने बताया कि बल द्वारा रोजगारोन्मुखी प्रशिक्षण, उन्नत कृषि तकनीक, महिला सशक्तिकरण, युवा कौशल विकास तथा मानव एवं पशु चिकित्सा शिविर जैसे कार्यक्रम नियमित रूप से आयोजित किए जा रहे हैं।ग्रामीणों ने इस पहल के लिए सशस्त्र सीमा बल के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह कार्यक्रम उनके जीवन स्तर में सकारात्मक बदलाव लाने की दिशा में एक सराहनीय कदम है।

You may have missed