नकली गहनों ने तुड़वाई शादी! मंडप में मचा हंगामा, दुल्हन पक्ष ने किया इनकार

बिहार के पूर्वी चंपारण जिले के सुगौली थाना क्षेत्र के बेलवतिया गांव में सोमवार की रात एक शादी उस समय टूट गई, जब शादी के दौरान नेग की रस्म में चढ़ाए गए गहने कथित रूप से नकली पाए गए। इस खुलासे के बाद शादी के मंडप में अचानक हंगामा मच गया और देखते ही देखते खुशियों का माहौल गम में बदल गया। मामला इतना बढ़ गया कि लड़की पक्ष ने शादी करने से साफ इनकार कर दिया और शादी के लिए अरेजमेंट में हुए खर्च की भरपाई की मांग पर अड़ गए। विवाद के कारण कई बाराती रातभर गांव में ही रुके रहे और दूसरे दिन भी मामला सुलझ नहीं सका।