निर्माण के बाद से बच्चों के लिए नहीं खुला नया भवन, सरकारी राशि की हुई बर्बादी

इको क्लब एवं विद्यालय विकास की राशि निकासी के बावजूद नहीं हुआ कोई कार्य

प्रखंड क्षेत्र के उत्क्रमित मध्य विद्यालय सोंस के प्रभारी प्रधानाध्यापक रेयाज अंसारी विद्यालय में बच्चों को छोड़कर अक्सर विद्यालय से गायब रहते हैं मंगलवार की दोपहर विद्यालय के प्रधानाध्यापक दोपहर 11:30 बजे से विद्यालय से गायब हो गए, मामले की जानकारी होने के बाद ग्रामीणों ने विद्यालय पहुंचकर शिक्षक के खिलाफ नाराजगी व्यक्त करते हुए शिक्षक पर कई गंभीर आरोप भी लगाए, ग्रामीणों ने बताया कि विद्यालय में पिछले वर्ष से अब तक किसी तरह का कोई कार्य नहीं हुआ है बावजूद प्रभारी प्रधानाध्यापक के द्वारा विद्यालय विकास की राशि एवं इको क्लब की राशि की निकासी की जा चुकी है। हालांकि इस संबंध में पूर्व में भी ग्रामीणों ने विभाग के अधिकारियों से प्रधानाध्यापक के खिलाफ शिकायत की थी जिसके बाद लगभग दो माह पूर्व शिक्षा विभाग के कर्मी विद्यालय पहुंचकर प्रभारी प्रधानाध्यापक को विद्यालय एवं शौचालय का मेंटेनेंस कार्य करने एवं विद्यालय में प्लांटेशन का कार्य करने का निर्देश दिया था, लेकिन आज तक कोई कार्य नहीं हुआ जिससे ग्रामीणों में विभाग के प्रति नाराजगी है। आपको बता दें कि उत्क्रमित मध्य विद्यालय सोंस में कुल 49 बच्चों का नामांकन है वहीं इस विद्यालय में कक्षा 1 से लेकर आठवीं तक की पढ़ाई होती है एवं विद्यालय में कुल दो शिक्षक पदस्थापित हैं वर्तमान में कुछ दिन के लिए एक शिक्षक किसी अन्य विद्यालय में पदस्थापित हैं मंगलवार को विद्यालय में 21 बच्चे पहुंचे थे , शिक्षक के अनुपस्थित रहने पर कुछ बच्चे दोपहर 1:00 तक अपने घर चले गए वहीं कुछ बच्चे दोपहर के करीब 2:30 तक शिक्षक का इंतजार कर रहे थे।
विद्यालय में उपस्थित छात्र छात्रा साजिद अंसारी, खुशबू खातून रौनक प्रवीण समीना परवीन निखत प्रवीण आयत प्रवीण ने बताया कि शिक्षक 11:30 विद्यालय से चले गए, छात्र-छात्राओं ने विद्यालय का मेंटेनेंस कार्य एवं वृक्षारोपण कार्य नहीं होने की भी जानकारी देते हुए कहा कि शौचालय बंद रहने एवं जर्जर रहने के कारण वे शौचालय का उपयोग नहीं करते हैं।
वहीं मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने बताया कि प्रभारी प्रधानाध्यापक की लापरवाही से वे बेहद परेशान हैं विद्यालय का नया भवन निर्माण के बाद से बच्चों के लिए नहीं खुला जो सिर्फ शोपीस बना हुआ है शौचालय जर्जर पड़ा हुआ है बच्चों को मेनू के अनुसार भोजन भी नहीं मिलता।
बच्चों के भविष्य को लेकर चिंता व्यक्त करते हुए विभाग के अधिकारियों से तत्काल कार्रवाई की मांग की है।
इस संबंध में प्रभारी प्रधानाध्यापक ने रेयाज अंसारी बताया कि अपने निजी कार्य हेतु वे कहीं चले गए थे, उन्होंने बताया कि जनवरी-फरवरी माह में राशि निकासी की गई है,कहा की एक सप्ताह के अंदर वृक्षारोपण एवं मेंटेनेंस का कार्य कर लेंगे।

इस संबंध में पांकी प्रखंड प्रसार शिक्षा पदाधिकारी परमेश्वर साहू ने बताया कि शिक्षक के खिलाफ पूर्व में भी शिकायत प्राप्त हुआ है जिसके बाद कार्रवाई भी हुई है यदि अभी तक उनके द्वारा कार्य नहीं किया गया है तो आगे ठोस कार्रवाई की जाएगी।

You may have missed