निर्दलीय प्रत्याशी कुशवाहा विनोद सिंहा के चुनाव प्रचार में पहुंचे भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव, उमड़ा जनसैलाब
निर्दलीय प्रत्याशी कुशवाहा विनोद सिंहा के चुनाव प्रचार में पहुंचे भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव, उमड़ा जनसैलाब
भोजपुरी स्टार का कार्यक्रम देखने पूरे विधानसभा क्षेत्र से पहुंची हजारों की भीड़
पांकी प्रखंड के सिंचाई विभाग के मैदान में रविवार की दोपहर पांकी विधानसभा के निर्दलीय प्रत्याशी कुशवाहा विनोद सिंहा के चुनाव प्रचार में भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव पहुंचे, सर्वप्रथम उनके आगमन पर कुशवाहा विनोद सिंहा के समर्थकों ने निर्दलीय प्रत्याशी विनोद सिंहा एवं खेसारी लाल यादव को फूल माला पहनकर जोरदार स्वागत किया, कार्यक्रम के संबोधन में कुशवाहा विनोद सिंहा ने कहा कि पांकी विधानसभा क्षेत्र का विकास शून्य के बराबर हुआ है, पूर्व और वर्तमान के विधायक ने सिर्फ जनता को छलने का कार्य किया जिससे विधानसभा में बेरोजगारी, अशिक्षा एवं लचर स्वास्थ्य व्यवस्था है, उन्होंने मंच के माध्यम से कार्यक्रम में उपस्थित लोगों से इस बार चुनाव में सच्चे कर्मठ एवं इमानदार प्रत्याशी विनोद सिंहा के क्रमांक संख्या 10 पर अंकित सिलाई मशीन छाप पर मतदान करने की अपील की, वहीं मंच के माध्यम से भोजपुरी सुपरस्टार ने कई भोजपुरी गानों पर ठुमका लगाते हुए लोगों का खूब मनोरंजन किया।
उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम तो झांकी है कुशवाहा विनोद सिंहा के चुनाव जीतने के बाद इस तरह के कई कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, क्षेत्र का सार्वजनिक विकास करने के साथ लोगों के मनोरंजन का भी ख्याल रखा जाएगा, उन्होंने यह भी कहा कि लोगों की मूल आवश्यकता रोटी कपड़ा और मकान है और कपड़े को सिलने के लिए सिलाई मशीन की ही आवश्यकता होती है इसलिए निर्दलीय प्रत्याशी विनोद सिंहा के पक्ष में मतदान कर उन्हें विजई बनावें और अपने विधानसभा के विकास में अपनी सहभागिता निभाएं।
कार्यक्रम के दौरान निर्दलीय प्रत्याशी विनोद सिंहा ने लोगों से हाथ जोड़कर समर्थन मांगा जिस पर कार्यक्रम स्थल पर पहुंची भीड़ ने एक स्वर में उन्हें समर्थन देने का भरोसा भी दिलाया, आपको बता दे की भोजपुरी स्टार के कार्यक्रम को लेकर पूरे विधानसभा के कोने-कोने से हजारों की भीड़ सिंचाई विभाग के मैदान में उमड़ी थी वहीं कार्यक्रम शांतिपूर्वक संपन्न कराने को लेकर पुलिस के जवान मुस्तैद थे।
