नगरीय सुविधाएं नहीं तो टैक्स नहीं,अब नगर माता नहीं नगर निर्माता चाहिए:झारखण्ड क्रांति मंच
नगरीय सुविधाएं नहीं तो टैक्स नहीं,अब नगर माता नहीं नगर निर्माता चाहिए:झारखण्ड क्रांति मंच
झारखण्ड क्रांति मंच के केन्द्रीय अध्यक्ष शत्रुघ्न कुमार शत्रु ने आज मेदिनीनगर में प्रेस बयान जारी कर कहा है कि अगर मेदिनीनगर नगर निगम नगरपालिका अधिनियम 2011 के तहत तमाम मुलभूत नगरीय सुविधाएं देने में अक्षम है,तो फिर उसे होल्डिंग समेत तमाम तरह के टैक्स लेने का अधिकार नहीं है।
जारी बयान में उन्होंने कहा है कि नगर निगम का दर्जा प्राप्त करने में अनावश्यक रुप से शामिल किये गये ना केवल ग्रामिण क्षेत्रों में बल्कि पूर्व से शामिल शहरी क्षेत्रों में मकान निर्माण के नाम पर अवैध नक्शा पास करने के नाम पर जमकर लूट मचाने के अलावा कोई भी उल्लेखनीय कार्यों की फेहरिस्त मेदिनीनगर नगर निगम के पास नहीं है।
ज्ञातव्य है कि अभी निगम ने 33 लोगों को लगभग 30 लाख रुपए बकाये होल्डिंग टैक्स के शीघ्र भूगतान हेतू दूसरा नोटिस भेजा है,जबकि निगम की भ्रष्ट कार्यशैली व अव्यवस्था का आलम यह है कि बिजली,पानी, शिक्षा, चिकित्सा, साफ-सफाई,प्रकाश व्यवस्था,सुन्दरी करण, ट्रैफिक,परिवहन, कूड़ा-करकट निस्तारण आदि मुलभूत सुविधाओं को भारी-भरकम करोड़ों रुपयों के आवंटित बजट के बावजूद भी गुणवतापूर्ण तरीके से उपलब्ध कराने में अक्षम रहा है,बल्कि मोदी जी के बेशर्मी के इस अमृतकाल में ना केवल भाजपा के निवर्तमान मेयर के घर के पास सड़क,कई संभ्रांत मुहल्लों,काॅलोनियों के अलावा स्थानीय भाजपा सांसद का घर डूब गया था?
बयान के अंत में उन्होंने कहा है कि जिस नगर निगम ने मेदिनीनगर को लगातार 24 घंटे के वर्षापात को झेलने लायक जल प्रवाह अधिसंरचनाओं के निर्माण को प्राथमिकता नहीं दी हो,उसे किसी भी तरह के टैक्स लेने का अधिकार नहीं है,अब हमें लूटने वाली नगर माता नहीं बल्कि सच्चा नगर निर्माता चाहिए।

