नगर थाना में पदस्थापित इंस्पेक्टर सह प्रभारी आर एन चौधरी बने डीएसपी

0
0d165817-4ab9-4ba5-9ccb-5fa222b9d9d1

नगर थाना में पदस्थापित इंस्पेक्टर सह प्रभारी आर एन चौधरी बने डीएसपी

गिरिडीह में पदस्थापित इंस्पेक्टर सह नगर थाना प्रभारी राम नारायण चौधरी को डीएसपी रैंक में प्रमोशन मिला है। झारखंड सरकार के गृह कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा गुरुवार को इस संबंध का अधिसूचना जारी किया गया है।

विभाग द्वारा जारी अधिसूचना में झारखंड के 93 पुलिस इंस्पेक्टर को डीएसपी रैंक में प्रोन्नति मिला है। जिसमें आर एन चौधरी का नाम शामिल है। बता दें कि आर एन चौधरी गिरीडीह जिला के विभिन्न थाना में बतौर थाना प्रभारी अपनी सेवा दे चुके हैं।

वर्तमान में वह गिरीडीह नगर थाना प्रभारी के रूप में पदस्थापित हैं। नगर थाना प्रभारी के रूप में उनके कार्यकाल को शहर वासियों ने खूब सराहा है। यही कारण है कि गिरीडीह से ट्रांसफर होने के बाद लगभग एक माह के बाद उन्हें दुबारा गिरीडीह में पदस्थापित किया गया और उन्होंने नगर थाना प्रभारी के रूप में योगदान दिया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *