नेतरहाट थाना प्रभारी के नेतृत्व में अवैध शराब बनाने एवं बेचने वालो के विरुद्ध बुधवार सुबह सघन छापामारी अभियान चलाया।
नेतरहाट थाना प्रभारी अरविंद होंरेंज के नेतृत्व में पुलिस ने अवैध शराब बनाने एवं बेचने वालो के विरुद्ध बुधवार सुबह सघन छापामारी अभियान चलाया। सरना टोली एवं जाम टोली गांव में दर्जनो जगह करीब 200 किलो महुआ जावा नष्ट किया। कई लीटर महुआ दारू को नष्ट किया। थाना प्रभारी ने कहा अवैध महुआ शराब बनाने के रोकथाम के लिए सघन छापेमारी अभियान जारी रहेगा। आईआरबी के जवान एवं जिला पुलिस बल शामिल थे।
