नेपाल में लापता हुए पलामू के महेंद्र विश्वकर्मा, परिजनों ने विदेश मंत्रालय से लगाई मदद की गुहार

पलामूः जिला में हैदरनगर के बडंडा बरवाडीह गांव के रहने वाले 50 वर्षीय महेंद्र विश्वकर्मा नेपाल में लापता हैं. महेंद्र विश्वकर्मा से परिजनों का संपर्क नहीं हो पा रहा है.

महेंद्र विश्वकर्मा का अंतिम बार अपनी पत्नी से 25 अगस्त को रात 8:45 पर बात हुई थी. 26 अगस्त को महेंद्र विश्वकर्मा ने अपनी पत्नी को 8:07 पर कॉल किया था लेकिन बात नहीं हो पाई थी. उसके बाद से परिजनों का महेंद्र विश्वकर्मा से संपर्क नहीं हो पा रहा है.महेंद्र विश्वकर्मा नेपाल के बाणेश्वर में हाइड्रो पावर प्लांट में नौकरी करते हैं. मार्च महीने तक वह मेघालय में कंपनी के प्रोजेक्ट से जुड़े हुए थे. अप्रैल महीने में उनका बाणेश्वर में ट्रांसफर हुआ था. महेंद्र विश्वकर्मा से संपर्क नहीं होने के कारण परिजन चिंतित हैं और लगातार उनसे संपर्क करने की गुहार लगा रहे हैं.

महेंद्र विश्वकर्मा की पत्नी कलावती देवी ने बताया कि 25 अगस्त को रात में अंतिम बार बात हुई थी उसके बाद बातचीत नहीं हो पा रही है. कंपनी से संपर्क किया जा रहा है लेकिन उनके तरफ से कोई स्पष्ट जवाब नहीं दिया जा रहा है. परिवार और बच्चे काफी चिंतित हैं और वह बात करने की लगातार गुहार लगा रहे हैंमहेंद्र के परिजनों ने भारत सरकार, विदेश मंत्रालय और हाइड्रो पावर प्लांट के अधिकारियों से जल्द से जल्द महेंद्र विश्वकर्मा का पता लगाने और उन्हें सकुशल वापस लाने की मांग की है.

You may have missed