देशभर में लगातार NEET पेपर लीक और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे को लेकर छात्र प्रदर्शन कर रहे हैं। इसी बीच बिहार की राजधानी पटना में छात्र संगठन AISA ने जमकर विरोध किया। छात्र सड़कों पर उतरे, जिससे पुलिस और उनके बीच झड़प हो गई। कई प्रदर्शनकारियों को हिरासत में ले लिया गया है।