नीलांबर पितांबर पुर विहिप प्रखंड समिति का विस्तार किया गया  :- विहिप पलामू

0
29ec845b-e9f3-47b4-b603-23416e1686e7

नीलांबर पितांबर पुर विहिप प्रखंड समिति का विस्तार किया गया  :- विहिप पलामू।

आज विश्व हिंदू परिषद _ बजरंग दल की प्रखंड बैठक प्रखंड मुख्यालय नीलांबर पितांबर पुर में संपन्न हुई।बैठक में विश्व हिंदू परिषद _ बजरंग दल के सभी पंचायतों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।  09 अप्रैल से 24 अप्रैल तक राम जन्मोत्सव और हनुमान जन्मोत्सव के आयोजन पर विचार विमर्श किया गया।   आचार संहिता के कारण सभी कार्यक्रम मंदिर केंद्रित होंगे।   प्रखंड  में कम से कम 51 जगहों पर कार्यक्रम करना तय किया गया है।  यह भी निर्णय लिया गया कि प्रखंड में बाबा साहेब अंबेडकर जयंती 14 अप्रैल को आयोजित की जाए।    05 जून से 15 जून तक प्रशिक्षण में कितने लोग सम्मिलित होंगे,  उसका सूची तैयार कर जिला में भेजने की जिम्मेदारी प्रखंड मंत्री का है।  वे विहिप, बजरंग दल, मातृ शक्ति और दुर्गावाहिनी के प्रशिक्षण में जाने वाले प्रशिक्षणार्थियों की सूची बनवाएंगे।  दुर्गा वाहिनी एवं मातृशक्ति की प्रशिक्षण वर्ग गुमला में होगा।

आज के बैठक में श्री आनंद कुमार को प्रखंड के नए विहिप अध्यक्ष और दीपक कुमार मेहता को प्रखंड के नए बजरंग दल संयोजक के रूप में मनोनीत किया गया। इस  बैठक में जिला प्रवेक्षक के रूप में जिला उपाध्यक्ष अनामिका सिंह, लाला प्रसाद यादव, बलो पासना प्रमुख विकास कश्यप, सेवा प्रमुख _ सह _ प्रखंड पालक गोपाल तिवारी,  समरसता सह प्रमुख रवि तिवारी,  प्रचार प्रसार प्रमुख सुरेश वर्मा और प्रखंड के पूर्व अध्यक्ष और वर्तमान में जिला कार्य समिति सदस्य _ सह _ पांकी के प्रखंड पालक राजीव सिंह भी उपस्थित थे।

आज के इस विशेष बैठक में नीलांबर पितांबर पुर प्रखंड के विहिप प्रखंड मंत्री रोशन कुमार मेहता, सम्मानित सदस्य संजय कुमार यादव,  नीतीश सोनी,  पुष्कर राज,  आयुष कुमार सोनी,  पंकज कुमार सोनी,  अमित कुमार सिंह, अंकित वर्मा,  अभिषेक गुप्ता,  रोहित कुमार,  आनंद कुमार, अंकित सोनी,  सर्वेश्वर सिंह, और राजू कुमार सिंह सहित,  विश्व हिंदू परिषद,  बजरंग दल,  मातृ शक्ति, और दुर्गा वाहिनी के सैकड़ो सम्मानित सदस्य उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *