नावाजपुर थाना पुलिस ने 60 लीटर अवैध महुवा शराब को किया विनष्ट

नावाजपुर थाना पुलिस ने 60 लीटर अवैध महुवा शराब को किया विनष्ट

पाटन (पलामू ): पाटन प्रखंड के नावा जयपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम चुरादोहर के टोला धुन एवं कई अन्य जगहों पर नावा जयपुर थाना प्रभारी सतीश कुमार गुप्ता के द्वारा अवैध महुआ शराब बनाने को लेकर छापामारी की गई। छापामारी के दौरान करीब 60 लीटर जावा महुआ एवं महुआ शराब बनाने वाले उपकरण को उसी स्थान पर विनष्ट किया गया। थाना प्रभारी सतीश कुमार गुप्ता ने बताएं कि अवैध शराब बनाने को लेकर लगातार छापामारी की जा रही है। यह अभियान आगे भी जारी रहेगा। अवैध महुवा शराब बनाने वाली की अब खैर नहीं पकड़े जाने पर कानूनी कार्रवाई भी किया जाएगा। इस दौरान नावा जयपुर थाने के कई सशस्त्र बल के जवान मौजूद रहे।