नौडीहा थाना परिसर में शिव मंदिर प्राण प्रतिष्ठा को लेकर कलश शोभा यात्रा

नौडीहा थाना परिसर में शिव मंदिर प्राण प्रतिष्ठा को लेकर कलश शोभा यात्रा।

नौडीहा बाजार/पप्पू यादव

नौडीहा बाजार: पलामू जिले के नौडीहा बाजार थाना में शिव मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा से पहले भव्य कलश यात्रा का आयोजन किया जाता है,थाना परिसर में बने शिव मंदिर का प्राण प्रतिष्ठा को लेकर गाजे बाजे और अपने पूरी टीम के साथ मुख्य यजमान थाना प्रभारी अमित द्विवेदी पत्नी संग कलश उठाकर नगर भ्रमण करते हुए बंटाने नदी पर पहुंच कर बनारस से आए हुए आचार्य के द्वारा वैदिक मंत्रों उच्चारण कर पूजा करके कलश में जल भर कर पुनः नगर भ्रमण करते हुए थाना परिसर में बने मंदिर में कलश स्थापना किया थाना प्रभारी अमित द्विवेदी ने बताया कि कल 7 बजे से 11 बजे तक पूजा 24 घंटे का अखंड कीर्तन और मूर्ति भगवान हनुमान शिव परिवार संग नगर भ्रमण तथा 29 तारीख को प्राण प्रतिष्ठा एवं भव्य भंडारा का आयोजन किया गया है
इस मौके पर मंदिर में अहम योगदान देने वाले सिपाही सतीश तिवारी, एसआई मनोज सिंह एएसआई नागेंद्र कुमार राजेश बैठा दीपक कुमार टुनटुन तिवारी समाजसेवी नंदन सिंह (चिंटू) बीजेपी मंडल अध्यक्ष रौशन सिंह जिला परिषद सदस्य सुदामा प्रसाद, मुखिया प्रतिनिधि आलोक यादव लालबिहारी यादव पूर्व सांसद प्रतिनिधि मुन्ना श्रीवास्तव वर्तमान कुंदन गुप्ता तिलक सिंह सहित सैकड़ों लोग शामिल हुए