नाटक के जरिए विद्यार्थियों ने दिखाई धनयडीह युवा ग्राम पंचायत की तस्वीर

नाटक के माध्यम से विद्यार्थियों ने दिखाई ” धनयडीह युवा ग्राम पंचायत ” की तस्वीर l

गिरिडीह। पीएम श्री उत्क्रमित उच्च विद्यालय धनयडीह में आयोजित “मॉडल युवा ग्राम सभा दिवस” के अवसर पर विद्यार्थियों ने शिक्षा, स्वास्थ्य एवं स्वच्छता जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर आधारित नाटक प्रस्तुत कर उपस्थित लोगों को जागरूक किया। नाटक के माध्यम से बच्चों ने विद्यालय में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, नियमित उपस्थिति, स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता तथा स्वच्छ एवं सुरक्षित विद्यालय वातावरण की आवश्यकता को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया।

नाटक में विद्यार्थियों ने यह दर्शाया कि विद्यालय केवल पढ़ाई करने का स्थान नहीं, बल्कि बच्चों के सर्वांगीण विकास का केंद्र है। पात्रों के संवादों और अभिनय के माध्यम से विद्यालय में नियमित कक्षा संचालन, बच्चों की शत-प्रतिशत उपस्थिति, कमजोर विद्यार्थियों के लिए अतिरिक्त सहयोग, स्वच्छ पेयजल, स्वच्छ शौचालय, हाथ धोने की आदत, पौष्टिक आहार तथा व्यक्तिगत स्वच्छता जैसे विषयों पर सुधार की आवश्यकता को सामने रखा गया।

विद्यार्थियों ने ग्राम सभा की भूमिका को भी रेखांकित करते हुए बताया कि विद्यालय और समुदाय मिलकर शिक्षा, स्वास्थ्य एवं स्वच्छता से जुड़ी समस्याओं की पहचान कर उनके समाधान की दिशा में पहल कर सकते हैं। नाटक के माध्यम से बच्चों ने संदेश दिया कि “स्वस्थ बच्चा ही नियमित रूप से विद्यालय आएगा और बेहतर शिक्षा प्राप्त कर अपने भविष्य का निर्माण करेगा।

विद्यार्थियों की प्रस्तुति ने ” मॉडल युवा ग्राम सभा ” के उद्देश्य को जीवंत रूप दिया l इस अवसर पर जागो फाउंडेशन के मुख्य अतिथि वीरेन्द्र वर्मा ने बच्चों की गतिविधियों भूरि भूरि प्रशंसा की l
शिक्षा विभाग के प्रतिनिधि बी आर पी कुमार नवीन बच्चों के मूल्यांकन के लिए उपस्थित थे l इन्होंने कहा बच्चों ने पंचायत सभा में होने गतिविधियों को बेहतर तरीके से रखा l इस अवसर पर विद्यार्थियों को अतिथियों एवं शिक्षकों के कर कमलों द्वारा प्रसारित पत्र प्रदान किया गया l
विशिष्ट अतिथि के रूप में पीरामल फाउंडेशन की सोनिया, अभिभावक संतोष पांडेय, स्नेहा कुमारी, खुशबु कुमारी,डॉली कुमारी के कई गण्यमान्य लोगों ने अपने विचार व्यक्त किए l
कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय के प्रधानाध्यापक भुवनेश्वर प्रसाद सिंह, नोडल शिक्षक संजीव कुमार , शिक्षिका शिखा कुमारी एवं सोनी कुमारी ने मुख्य भूमिका निभाई l