नामुदाग विद्यालय 80 लाख की लागत से होगा नवीनिकरण वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर

नामुदाग विद्यालय 80 लाख की लागत से होगा नवीनिकरण वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर

विद्यार्थियों को मिलेगा आधुनिक सुविधा।

नौडीहा बाजार/पप्पू यादव

नौडीहा बाजार पलामू जिले के नौडीहा बाजार श्री राजकीय कृत श्री श्याम बिहारी सिंह प्लस +2 उच्च विद्यालय नामुदाग के उन्नयन एवं नवीनिकरण कार्यों का छतरपुर विधायक सह झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने किया शिलान्यास.. यह कार्य परिवर्तन शाला प्रोजेक्ट के अंतर्गत HDFC बैंक के CSR फंड से किया जा रहा है श्री राधाकृष्ण किशोर ने कहा कि जो शिक्षा के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण कार्य है विद्यालय में आधुनिक सुविधाओं यथा, स्मार्ट क्लास, समृद्ध,लाइब्रेरी बेहतर, आधारभूत, संरचना का विकास किया जाएगा नामुदाग विद्यालय पर लगभग 80 लाख की लागत से कार्य किया जाएगा जिस क्षेत्र के विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण एवं आधुनिक शिक्षा मिल सके।
मौके पर विद्यालय का प्राचार्य अजीत कुमार प्रमुख रेशम कुमारी, अशोक सोनी,दिलीप सिंह, चंद्रभूषण सिंह, अमरेश श्रीवास्तव, अन्य रहे।