नामांकन में कांग्रेस प्रत्याशी रामचंद्र सिंह ने दिखाया दम, हजारों समर्थकों के साथ पहुंचे, किया नामांकन

0
1619bc1c-e656-4fef-b9e6-f6f21c9e810d

नामांकन में कांग्रेस प्रत्याशी रामचंद्र सिंह ने दिखाया दम, हजारों समर्थकों के साथ पहुंचे, किया नामांकन

मनिका- सुबे में पहले चरण के चुनाव के लिए महुआडांड में नामांकन का दौर चल रहा है l
चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशी अपने-अपने हिसाब से मुहूर्त के अनुसार नामांकन करने महुआडांड पहुंच रहे हैं l मनिका विधानसभा क्षेत्र के प्रत्याशियों का नामांकन महुआडांड अनुमंडल कार्यालय में हो रहा है l सभी प्रत्याशी पूरे दमखम के साथ समर्थकों को लेकर अपनी जोरदार उपस्थित दर्ज कराते हुए अपनी राजनीतिक हैसियत व क्षेत्र में मतदाताओं के बीच अपनी पहुंच व पकड़ का जोरदार प्रदर्शन नामांकन के दौरान कर रहे हैं l गुरुवार को मनिका विधानसभा के कांग्रेस प्रत्याशी रामचंद्र सिंह के नामांकन में, हजारों समर्थको के साथ नामांकन करने महुआडांड पहुंचे l गाड़ियों के काफिले के बीच रामचंद्र सिंह जिंदाबाद के नारे लगाते हुए उनके समर्थक नामांकन करने महुआडांड पहुंचे l उनके कार्यकर्ताओं में एक अलग किस्म का उत्साह दिख रहा था l नामांकन में हजारों समर्थको के साथ अनुमंडल कार्यालय पहुंचकर पर्चा दाखिल किए l कांग्रेस नेता दरोगी यादव ने कहा कि कांग्रेस प्रत्याशी रामचंद्र सिंह को सभी जाति, बिरादरी के लोगों का भरपूर समर्थन व सहयोग मिल रहा है जिससे उनकी चुनावी राह आसान दिख रही है l उन्होंने नामांकन में शामिल लोगों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आज कांग्रेस प्रत्याशी रामचंद्र सिंह की नामांकन रैली में समर्थको ने शामिल होकर एक लंबी लकीर खींच दी है l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *