नाम आंखों से दी गई श्रद्धांजलि, शहीद सूरज की तीसरी पुण्यतिथि मनाई गई

0
defdfd90-e9f8-4385-afdd-272d74528636

नाम आंखों से दी गई श्रद्धांजलि, शहीद सूरज की तीसरी पुण्यतिथि मनाई गईः

 

चैनपुर प्रखंड अंतर्गत पूर्वडीहा पंचायत के कोल्हुआ खुर्द गांव में शहीद सूरज दूबे की तीसरी पुण्यतिथि मनाई गई, इस कार्यक्रम में श्री श्री 1008 गंगा पुत्र त्रिदंडी स्वामी जी महाराज का आगमन हुआ वहीं चैनपुर उत्तरी के जिला परिषद सदस्य श्री रामलव चौरसिया भी उपस्थित हुए । कार्यक्रम में सर्वप्रथम गांव के गुरु बाबा श्री अगस्त द्विवेदी ने मंत्रोच्चारण के साथ शहीद सूरज की तस्वीर पर पूजा एवं दीप प्रज्वलित किया, तत्पश्चात श्रीगंगा पुत्र स्वामी जी महाराज ने पुष्पांजलि अर्पित किया इस कार्यक्रम में पूर्वडीहा पंचायत से सैकड़ो लोगों उपस्थित हुए । सूरज दूबे अमर रहे, भारत माता की जय, एवं वंदे मातरम् के जयघोष से वातावरण गुंजायमान हो गया । उपस्थित लोगों ने शहीद सूरज दूबे को याद करते हुए उनके व्यक्तित्व को बताया, रामलव चौरसिया जी ने कहा कि जो देश सेवा में अपना जान गंवाते हैं वे अमर हो जाते हैं . गांव के शिक्षक जितेंद्र दुबे ने कहा कि वीर तुम्हारा लिए सहारा, टिका हुआ है भूतल सारा, तुम न होते अगर कहीं तो, उलट गया होता संसार, नमन तुम्हें मेरा शत् बार नमन तुम्हें मेरा शतः बार । उपस्थित सभी लोगों ने शहीद सूरज दूबे की तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित किया, इस कार्यक्रम में भूतपूर्व सरपंच श्री रामशरेख दूबे, मुखिया संतोष कुमार दूबे, पंसस पति और समाजसेवी प्रदीप दूबे, स्व. सूरज के पिता श्री मिथिलेश दूबे, संजय दूबे, पूर्व उपमुखिया नवनीत दूबे, सबलू दूबे, ओंकार दूबे, करेश चौरसिया, रामआस दूबे, विनय दूबे,सूरज गुरुजी, विकास सिंह, सहित गांव के सैकड़ों लोग उपस्थित हुए ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *