मुर्गा दुकानदार द्वारा मुख्य सड़क पर बहाया जा रहा है खून, लोगों में आक्रोश

मेदिनीनगर।चैनपुर नगर निगम क्षेत्र के शाहपुर गढ़वा रोड में एक ऐप्स जोन मॉल में चलाए जा रहे मुर्गा दुकान से बाजार मोहल्ला रोड में दुकानदार द्वारा रास्ते पर खून फेके जाने के बाद वहां के लोगों में काफी आक्रोश है। रास्ते से गुजरते राहगीर रास्ते पर काफी मात्रा में खुन बहते देखकर हड़प्रद रह गए। लोगों का कहना है कि सावन के इस पवित्र महीना में लोग साफ सफाई पर विशेष ध्यान देते हैं हर मंदिरों में पूजा पाठ होता है एवं शाहपुर में स्थित पुराना देवी मंदिर पर सावन महीने में सैकड़ो की संख्या में सावनी पुजा पाठ के लिए बाजार मोहल्ला आना जाना लगा हुआ रहता है। लेकिन दुकानदार द्वारा खून फेक कर धर्म एवं श्रध्दा के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। पुर्व में भी रास्ते पर खून एवं गंदगी फेंका गया था। वहां पर गंदा दुर्गंध के कारण आने जाने वाले लोगों को अपना नाक बंद करके आना जाना पड़ता है। लोगों ने जिला प्रशासन से मांग किया है कि अभिलंब इस मुर्गा दुकान संचालक पर कार्रवाई किया जाए।

You may have missed