मुख्यमंत्री मईया सम्मान योजना से महिलाएं होंगी आर्थिक रूप से मजबूत

0
ab298771-587f-44a3-9e5e-9c9585aec66c

पलामू – हेमन्त सोरेन ने बहाई विकास की गंगा: राजेंद्र सिन्हा

मुख्यमंत्री मइया सम्मान योजना से महिलाएं हुई मजबूत: राजेंद्र सिन्हा

परिसदन भवन में अध्यक्ष राजेंद्र सिन्हा के नेतृत्व में झामुमो की हुई प्रेस वार्ता

आज पलामू के परिसदन भवन में झामुमो पलामू द्वारा प्रेस वार्ता आयोजित की गई। इस प्रेस वार्ता में मुख्य रूप से मुख्यमंत्री मईया सम्मान योजना और अन्य योजनाओं की जानकारी दी गई। प्रेस वार्ता में मुख्य रूप से झामुमो अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद सिन्हा और केंद्रीय समिति सदस्य सुनील तिवारी सहित झामुमो के सभी मोर्चा के अध्यक्ष मौजूद रहे। श्री सिन्हा ने मुख्यमंत्री मईया सम्मान योजना सहित सभी कल्याणकारी योजनाओं का लाभ लोगों को दिलाने और उसके महत्व के बारे में बताया। उन्होंने कहा, इस योजना का लाभ हर घर की महिलाएं उठा पाए इसके लिए झामुमो के सभी नेता और कार्यकर्ता मेहनत कर रहे हैं। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जी की इस योजना से महिला सशक्तिकरण को एक नया बल मिला है। उनकी दूरदर्शिता ही है कि जहां भाजपा लूटने और बांटने में लगी है वहीं झामुमो नेतृत्व वाली सरकार सभी परिवारों को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने में लगी है। 200 यूनिट बिजली मुफ्त का लाभ गरीबों को मिल रहा है, लाखों परिवारों का बिजली बिल आज शून्य आ रहा है। सरकार ने किसानों के हित में 2 लाख तक कृषि लोन माफ कर दिया है। स्टूडेंट क्रेडिट योजना, अबुआ आवास योजना, सोना सोबरन साड़ी धोती योजना, मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना जैसी लोकप्रिय योजना आज हमारी सरकार चला रही है। मौके पर उपस्थित महिला मोर्चा अध्यक्ष सुशीला मिश्रा ने कहा “हमारा समाज आज भी ज्वाइंट फैमिली में रहता है, एक परिवार में 5 महिला हैं तो साल में 60 हजार रुपए एक परिवार को मिलेंगे, जो गरीब, सामान्य वर्ग के परिवार के लिए बहुत बड़ी बात है।मुख्यमंत्री  हेमंत सोरेन जी ने हम महिलाओं को बहुत बड़ा सम्मान और आर्थिक ताकत दिया है, उसके लिए उन्हें बहुत बहुत धन्यवाद।” राजेंद्र सिन्हा ने आगे कहा “पांच महीने तक अगर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जी अगर जेल में नहीं होते तो विकास कार्य और भी तेजी से होता, भाजपा द्वारा सरकार को परेशान करने का हर तरह का षड्यंत्र रचा गया फिर भी झारखंड में विकास की गंगा हमारी सरकार ने बहाई है।  मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन जी की सरकार गरीबों के द्वार तक जा कर मदद करने वाली भारत की पहली सरकार है। इस प्रेस वार्ता में युवा मोर्चा अध्यक्ष सन्नी शुक्ला, अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष फ़ज़याल अहमद, व्यवसायिक मोर्चा अध्यक्ष दीपू चौरसिया, पिछड़ा मोर्चा अध्यक्ष लल्लन चौधरी, छात्र मोर्चा अध्यक्ष कौशल किशोर, अल्पसंख्यक नगरध्यक्ष सोनम खान, युवा मोर्चा कोषाध्यक्ष देवानंद भारद्वाज, संगठन सचिव अरविंद चौधरी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *