मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर से की मुलाकात, स्वास्थ्य की जानकारी ली

मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने आज बिरसा मुंडा एयरपोर्ट, रांची के स्टेट हैंगर में वित्त मंत्री श्री राधाकृष्ण किशोर से मुलाकात कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। विदित हो कि उन्हें बेहतर इलाज के लिए विशेष विमान से नई दिल्ली ले जाया जा रहा है।_