मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मिले विधायक रामचंद्र सिंह, क्षेत्रीय विकास के मुद्दों पर हुई चर्चा

राजधानी रांची विधायक रामचंद्र सिंह ने गुरुवार को रांची में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात की। मुख्यमंत्री के आमंत्रण पर रांची पहुंचे विधायक रामचंद्र सिंह को मुख्यमंत्री द्वारा शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया।मुलाकात के दौरान विधायक रामचंद्र सिंह ने क्षेत्र के कई जनहित एवं विकास से जुड़े मुद्दों को मुख्यमंत्री के समक्ष रखा। उन्होंने बरवाडीह को अनुमंडल बनाने, छिपादोहर को प्रखंड का दर्जा देने, पर्यटन को बढ़ावा देने, शिक्षा के क्षेत्र में विकास कार्यों को तेज करने तथा लातेहार में मेडिकल कॉलेज खोलने की मांग की।इसके अलावा विधायक ने टाइगर प्रोजेक्ट के कारण प्रभावित विकास कार्यों के लिए अलग से विशेष पैकेज उपलब्ध कराने की भी मांग मुख्यमंत्री से की।विधायक रामचंद्र सिंह ने मुख्यमंत्री को बेतला एवं नेतरहाट भ्रमण के लिए आमंत्रित भी किया। मुख्यमंत्री ने क्षेत्र के विकास से जुड़े मुद्दों पर सकारात्मक पहल का भरोसा दिलाया।

रिपोर्ट अर्चना कुमारी