मुखिया की भूमिका शिक्षा के विकास में अहम: उपायुक्त
मुखिया की भूमिका शिक्षा के विकास में अहम: उपायुक्त
गढ़वा:–झारखंड शिक्षा परियोजना गढ़वा के तत्वावधान टाउन हाल के सभागार में आज मुखिया सम्मेलन का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता उपायुक्त शेखर जमुआर ने की। इस अवसर पर उपायुक्त का स्वागत पौधा देकर एवं दीप प्रज्वलित कर किया गया।
सम्मेलन में उपायुक्त ने शिक्षा के क्षेत्र में मुखिया की भूमिका को रेखांकित करते हुए कहा कि शिक्षा का समुचित विकास तभी संभव है जब समाज के प्रत्येक वर्ग, विशेषकर स्थानीय नेतृत्व की इसमें सक्रिय भागीदारी हो। मुखिया, ग्राम स्तर पर शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने, संसाधनों की उपलब्धता सुनिश्चित करने और समुदाय को शिक्षित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।”
जबकि मुख्य अतिथियों ने शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने, स्कूलों में नामांकन बढ़ाने तथा समुदाय को जागरूक करने के विभिन्न पहलुओं पर अपने विचार साझा किए। सम्मेलन में उपस्थित सभी पदाधिकारियों और शिक्षा से जुड़े प्रतिनिधियों ने संकल्प लिया कि वे मिलकर झारखंड के शिक्षा स्तर को और सशक्त बनाएंगे।
इसके अलावा, उपायुक्त सह अध्यक्ष झारखंड शिक्षा परियोजना, गढ़वा के द्वारा उन मुखियाओं को साल एवं मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया, जिन्होंने अपने क्षेत्रों में शिक्षा के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया है।
कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में गढ़वा अनुमंडल पदाधिकारी संजय कुमार,जिला शिक्षा पदाधिकारी सह जिला कार्यक्रम पदाधिकारी, गढ़वा; जिला शिक्षा अधीक्षक सह जिला अपर कार्यक्रम पदाधिकारी, गढ़वा; गव्य विकास पदाधिकारी, गढ़वा सहित अन्य गणमान्य अतिथि उपस्थित थे।
सम्मेलन का मंच संचालन रंका प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी संतोष दुबे द्वारा किया गया।
इस अवसर पर झारखंड शिक्षा परियोजना, गढ़वा के कई अधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे।जिनमें अतिरिक्त जिला कार्यक्रम पदाधिकारी अलका लकड़ा, सहायक कार्यक्रम पदाधिकारी शैलेंद्र कुमार, रमन कुमार सिंह, सहायक पंकज कुमार पाण्डेय ,दिलीप द्विवेदी, फील्ड मैनेजर नीरज कुमार गिरी शामिल थे। इसके अलावा जिले के विभिन्न प्रखंडों से प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी, प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी, बीआरपी, सीआरपी उपस्थित थे ।
