मुहर्रम पर्व के अवसर पर क्लब के खिलाडियों के बीच बांटी गई पोशाक

0
a1dc9c88-e61c-41e1-9890-a1ce4c2c74d3

पत्रकार बारीक खान ने मुहर्रम पर्व के नवीं तारीख पर क्लब के खेलाडियों के बीच बांटे पोशाक

चंदन पांडे,गिरिडीह

गिडीडीह : पत्रकार बारीक खान ने मुहर्रम पर्व के नोवीं तारीख को भण्डारीडीह,हाजी जमील रोड स्थित हुसैनी मिल्लत क्लब के खेलाडियों के बीच खेल सामग्री एवं पोशाक वितरण किया।इससे पहले मुख्य अतिथि पत्रकार सह डॉन बॉस्को पब्लिक स्कूल के प्राचार्य बारीक खान को क्लब के सदस्यों ने शॉल ओढ़ाकर स्वागत किया। मौके पर श्री खान ने डॉन बॉस्को पब्लिक स्कूल की ओर से मुहर्रम पर्व को खैर मकदम करते हुए खेलाडियों को हौसला अफजाई किया। कहा कि मुहर्रम पर्व का खेल में एक से बढ़कर एक हैरत अंगेज कारनामों का प्रदर्शन किया जाता है, जिसका जज्बा हुसैनी मिल्लत क्लब के नन्हें मुन्हें खेलाडियों में दिख रहा है,जो चलकर हाजी जमील रोड़ स्थित क्लब का नाम रौशन करेगा। कार्यक्रम का प्रतिनिधित्व करते हुए तौसीफ अहमद ने कहा कि हुसैनी मिल्लत क्लब के छुटे छुटे बच्चे बर्षों से खेल का अच्छा प्रदर्शन करते आ रहा है। बहुत जल्द बड़े अखाड़े के प्रतियोगिता में अव्वल स्थान लाकर क्लब और मोहल्ले के नाम रौशन करेंगे।
। मौके पर उपस्थित विशिष्ट अतिथि रिक्कू खान,बबन वकील ,मो सुल्तान, मो अली,बहादुर खान,सोनू खान,बॉबी खान,बिट्टू, आदि को क्लब के खेलाडियों ने शॉल ओढाकर स्वागत किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed