मुहर्रम को लेकर केतार थाना परिसर में शांति समिति की बैठक सम्पन्न

केतार: आगामी मुहर्रम पर्व को लेकर मंगलवार को केतार थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रशांत कुमार ने की।

बैठक में दोनों समुदायों के प्रबुद्ध नागरिक, जनप्रतिनिधि, पंचायत प्रतिनिधि, थानाध्यक्ष अरुण कुमार रवानी प्रमुख चंद्रावती देवी सहित कई अधिकारी उपस्थित थे।

बैठक के दौरान मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। सभी से आपसी समन्वय और भाईचारा बनाए रखने की अपील की गई।

बीडीओ प्रशांत कुमार ने कहा कि किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें और कोई भी समस्या हो तो तुरंत प्रशासन को सूचित करें।

थाना प्रभारी अरुण कुमार रवानी ने सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी देते हुए बताया कि पर्व के दौरान गश्ती, चौकसी और निगरानी की जाएगी।

बैठक में उपस्थित लोगों ने भी अपने सुझाव रखे और प्रशासन को हर संभव सहयोग देने की बात कही। बैठक में उपस्थित सब इंस्पेक्टर चंदन साहा, आदित्य ठाकुर, झामुमो प्रखंड अध्यक्ष लालेश्वर राम,अजय वर्मा, कन्हाई प्रसाद, प्रमुख प्रतिनिधि सुरेन्द्र प्रसाद, सांसद प्रतिनिधि,त्रिपुरारी सिंह, मुखिया मुंगा साह, मुखिया श्याम सुंदर बैठा,छोटन सिंह, कामेश्वर सिंह, राजु सिंह,शमीम अंसारी, अली हुसैन अंसारी अकमुद्दीन अंसारी जसमुद्दीन अंसारी मेराजुद्दीन अंसारी मुजाहिद अंसारी इम्तियाज अंसारी सहित गणमान्य नागरिक मौजूद