मोतीलेदा में मोबाइल टॉवर पर चढ़ा युवक, 13 घंटे बाद सुरक्षित उतारा गया

गिरिडीह के बेंगाबाद थाना क्षेत्र के मोतीलेदा में सोमवार को घंटों तक तनावपूर्ण स्थिति बनी रही, जब गांव निवासी संजय रजक मोबाइल टॉवर पर चढ़ गया। करीब 13 घंटे तक चले इस पूरे घटनाक्रम में बेंगाबाद थाना प्रभारी अमन कुमार सिंह, गांडेय थाना प्रभारी अमित कुमार चौधरी, पत्रकारों और स्थानीय ग्रामीणों ने लगातार युवक को समझाने का प्रयास किया। लंबे समझाने-बुझाने और कड़ी मशक्कत के बाद आखिरकार संजय रजक को कड़ी सुरक्षा के बीच सुरक्षित नीचे उतार लिया गया। नीचे उतरने के बाद बेंगाबाद पुलिस उसे अपने साथ थाना ले गई।