मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर पलामू में पूजा-अर्चना व महाआरती, प्रधानमंत्री के दीर्घायु जीवन की कामना

भारतीय जनता पार्टी , पलामू द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 वर्ष पूर्ण होने पर मेदिनी नगर के छह मुहान स्थित काली मंदिर में आरती एवं भगवान श्रीराम के प्रति कृतज्ञता व्यक्त । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के स्वास्थ्य एवं दीर्घायु जीवन की कामना की ।
मेदिनीनगर/पलामू , 10 जून 2026।
प्रधानमंत्री Narendra Modi के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने तथा देश के सबसे लंबे समय तक लगातार निर्वाचित प्रधानमंत्री बनने के अवसर पर मेदिनीनगर के छह मुहान स्थित काली मंदिर में पूजा एवं महा आरती का आयोजन किया गया । काली मंदिर के साथ-साथ पलामू के पांकी, छतरपुर , हुसैनाबाद , बिश्रामपुर के विभिन्न स्थानों पर धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस अवसर पर मंदिरों में विशेष आरती, भजन-कीर्तन माँ काली एवं भगवान श्रीराम की पूजा-अर्चना कर राष्ट्र की उन्नति, समृद्धि और जनकल्याण की कामना की गई।

कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने भगवान श्रीराम के आदर्शों को स्मरण करते हुए कहा कि सेवा, सुशासन और विकास के संकल्प के साथ देश निरंतर आगे बढ़ रहा है। पलामू सांसद विष्णु दयाल राम , जिला अध्यक्ष अमित तिवारी भाजपा के वरिष्ठ नेता श्याम नारायण दुबे ने दीप प्रज्ज्वलित कर राष्ट्र की प्रगति और सामाजिक समरसता के लिए प्रार्थना की।
इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी जिला अध्यक्ष अमित कुमार तिवारी ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों ने भी 12 वर्षों की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए विभिन्न जनसंपर्क कार्यक्रमों का आयोजन किया। अमित तिवारी ने इसे विकास, जनकल्याण और सुशासन का महत्वपूर्ण कालखंड बताया। मंदिर और मठ हमारे सांस्कृतिक और बौद्धिक केंद्र के रूप में रहे हैं । नरेंद्र मोदी जी ने देश के विकास के साथ-साथ गांव , शहर , गरीब , मजदूर किसान सभी वर्ग के लोगों के लिए सतत विकास करने का काम किया है । अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत की गरिमा को बढ़ाने का काम किया है ।
पलामू सांसद विष्णु दयाल राम ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के 12 साल में भारत ने चहुमुखी विकास किया है और विकास धरातल तक उतरने का काम किया है । विकास सुशासन संपन्नता भगवान श्रीराम की नगरी Ayodhya और राम मंदिर को देश की सांस्कृतिक चेतना का प्रतीक बताते हुए कहा कि श्रीराम के आदर्श राष्ट्र निर्माण के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेंगे।
कार्यक्रम का समापन सामूहिक आरती, प्रसाद वितरण तथा “जय श्रीराम” और “भारत माता की जय” के उद्घोष के साथ हुआ। इस अवसर पर विजयानंद पाठक ,अविनाश वर्मा , विभाकर नारायण पांडे, विजय ठाकुर ,अजय सिंह रूपा सिंह , जितेंद्र तिवारी, अभिमन्यु तिवारी , प्रियरंजन शर्मा , शुभम प्रसाद ,राजहंस अग्रवाल , नमिता देवी , विजय कुशवाहा श्रवण गुप्ता , विजय ओझा , राजेश सिंह , ईश्वरी पांडे , ईश्वरी प्रसाद रेणु देवी, सुजाता सिंह, सुनीता सिंह सहित बड़ी संख्या में लोग सम्मिलित हुए ।