मोदी जी का सपना है 2047 तक आत्मनिर्भर और विकसित राष्ट्र बनाना

0
0931a7c3-b342-4f71-8493-fa569ed167a2

मोदी जी का सपना है 2047 तक आत्मनिर्भर और विकसित राष्ट्र बनाना

पाटन महुलिया-नावाखास। विकसित देश को 2047 तक आत्मनिर्भर और विकसित राष्ट्र बनाने के सपनों को साकार करने के उद्देश्य को लेकर केंद्र की मोदी सरकार के द्वारा प्रत्येक पंचायत में जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ सीधे लाभुको तक पहुंचाने के उद्देश्य दीक्षित भारत संकल्प यात्रा जा रही है। मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित पलामू सांसद विष्णु दयाल राम ने कहा की मोदी सरकार की जनकल्याणकारी योजनाए गांव गरीब दलित आदिवासी महिला किसान युवाओं को प्राथमिकता में रहकर चलाई जा रही है जिसका लाभ उन्हें मिल भी रहा है परंतु बहुत लोग योजनाओं के लाभ से अभी तक वंचित है उन गरीब लाभुको तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से ही यह भारत संकल्प यात्रा चलाई जा रही है ताकि समाज के अंतिम व्यक्ति अंत्योदय तक विकास पहुंच सके। श्री राम ने कहा कि सभी पंचायत तक मोदी सरकार की प्रमुख योजनाएं जैसे प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत योजना प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना प्रधानमंत्री विश्वकर्म योजना किसान सम्मन निधि योजना जनधन योजना सुरक्षा बीमा योजना जनजीवन मिशन पोषण अभियान सहित सैकड़ो योजनाएं चलाई जा रही है जिसका लाभ देश के सभी गरीब महिला किसान युवाओं तक पहुंचने का लक्ष्य है। मोदी जी के नेतृत्व में देश निरंतर विकास की ओर बढ़ रहा है 2014 में भारत दुनिया की दसवीं अर्थव्यवस्था थी परंतु 2023 में भारत दुनिया के पांचवी अर्थव्यवस्था बन गई है और आने वाले समय में तीसरी अर्थव्यवस्था बनने की और अग्रसर है। केंद्र की मोदी सरकार के सार्थक प्रयास से ही आज देश में 13 करोड़ से भी ज्यादा लोग गरीबी रेखा के ऊपर पहुंच गए हैं यह गर्व की बात है। वरिष्ठ नेता श्याम नारायण दुबे ने कहा आजादी के 75 वर्ष के बाद भी आज तक गरीबी उन्मूलन नहीं हो पाया क्योंकि सरकारें बनती थी और भ्रष्टाचार बढ़ता जाता था। पहली बार यशस्वी प्रधानमंत्री मोदी जी ने गरीबों के कल्याण के लिए धरातल पर योजनाओं का क्रियान्वयन लाभुको को तक सीधे पहुंचने का कार्य किया है। इसका लाभ गरीबों तक पहुंच भी रहा है। भाजपा नेता अविनाश वर्मा ने कहा कि पलामू सांसद कर्तव्य निष्ठा के साथ ससद में क्षेत्र की समस्याओं को उठाते रहते ही हैं साथ साथ मोदी सरकार के प्रतिनिधि के रूप में प्रत्येक पंचायत में घूम-घूम कर लाभुको तक सीधा लाभ पहुंचाने का प्रयास कर रहे हैं। प्रखंड विकास पदाधिकारी अमित कुमार झा ने केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं को आम जनता के बीच में बताते हुए कहा सभी लोग अपने-अपने गांव में बताए गए केंद्र सरकार की योजनाओं को सभी लोगों को बताएं सखी अधिक से अधिक लोग योजनाओं का लाभ ले सके। कार्यक्रम में शिवकुमार मिश्र विजय ओझा समर सिंह ईश्वरी पांडे कौशल कुमार अर्जुन तिवारी भोला पासवान गोपाल पासवान रजक बृजेश कुमार मृत्युंजय कुमार संतोष पांडे बबन प्रसाद राजेश बक्सराय मनोज कुमार मुखिया अनुराधा देवी सुमन गुप्ता पिंकी विश्वकर्मा साहित्य सैकड़ो लोग मौजूद थे। मंच का संचालन संजय सिंह ने किया। योजनाओं का लाभ लिए लाभुकों ने भी प्रधानमंत्री को धन्यवाद ज्ञापन किया लाभुकों के बीच कंबल वितरण किया गया ड्रोन से खेतों में खाद का छिड़काव भी किया गया। महिलाओं ने स्वागत गान भी किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Hacklinkholiganbet
holiganbet
holiganbet
Jojobet giriş
Jojobet giriş
Jojobet giriş
casibom giriş
casibom giriş
casibom giriş
xbet
xbet
xbet
marsbahis
tarafbet
marsbahis giriş
tarafbet giriş
extrabet
extrabet giriş
production agency toronto Sesli Sohbet diyarbakır escort beylikdüzü escort sonbahis Çerkezköy escort trabzon escort imajbet imajbet giriş imajbet güncel giriş extrabet extrabet giriş extrabet güncel giriş imajbet imajbet giriş hatay escort slot siteleri deneme bonusu veren siteler Bursa Escort Mersin Escort Mersin Escort pendik korsan taksi Tekirdağ escort Mersin Çağdaşkent escort bahiscasino bahiscasino giriş Mersin escort bayan Mersin Escort Eskişehir Escort Mersin Escort Kemer Escort Çeşme Escort istanbul eskişehir arası nakliyat istanbul bursa ambar