मनरेगा बचाओ अभियान को लेकर गिरिडीह में कांग्रेस की प्रेस वार्ता
जिला कांग्रेस कमेटी गिरिडीह की ओर से शनिवार को 2 बजे नया सर्किट हाउस में मनरेगा बचाओ अभियान हेतु प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। इस प्रेस वार्ता में मुख्य रूप से प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष जलेश्वर महतो उपस्थित थे। इस मौके पर आगामी 5 जनवरी को मोरहाबादी रांची मैदान से शुरू होने वाले मनरेगा बचाओ अभियान के बारे में बताया गया। कहां गया कि राज्य भर के मजदूर उस दिन मोरहाबादी मैदान में जमा होंगे। जहां से इस अभियान की शुरुआत की जाएगी। प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष जलेश्वर महतो ने कहा कि देश को आजादी दिलाने में महात्मा गांधी बापू की अहम भूमिका रही थी। बापू के नाम पर वर्ष 2005 में मनमोहन सिंह की सरकार ने मनरेगा योजना लाई थी। इस योजना के माध्यम से गांव घर के मजदूरों को रोजगार उपलब्ध कराना था। इसका पूरे देश में तारीफ हुआ था। लेकिन वर्तमान भाजपा नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने इस योजना को खत्म करने का प्रयास किया है। कहां की एक साजिश के तहत महात्मा गांधी के नाम को हटा दिया गया। कहां की पहले केंद्र सरकार 90% और राज्य सरकार 10% का खर्च मनरेगा में देती थी। लागू नए योजना में 60 प्रतिशत केंद्र सरकार ओर 40 प्रतिशत का लोड राज्य सरकार को दे दी है। इन्होंने राजभर के तमाम मजदूर से आग्रह करते हुए कहा कि 5 जनवरी को रांची पहुंचे और मनरेगा बचाओ अभियान में शामिल होकर नई योजना का विरोध करें। मौके पर प्रदेश प्रवक्ता शमशेर आलम, जिला अध्यक्ष सतीश केडिया, प्रदेश सचिव नरेश वर्मा,अजय सिन्हा उर्फ मंटू,अशोक विश्वकर्मा आदि लोग मौजूद थे।

